IND vs SL: अचानक टीम इंडिया में जगह मिलने पर सारांश जैन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिर्फ IPL ही नहीं...

Saransh Jain: सारांश जैन को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड जगह मिली है. 33 साल की उम्र में वह टीम में जगह बनाने में सफल हुए. अब सिलेक्शन पर सारांश ने चुप्पी तोड़ी और IPL का भी जिक्र किया.

Saransh Jain

सारांश जैन ने दिया बड़ा बयान (Image: Instagram/saranshjain13 and AI Generated)

Saransh Jain: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को स्क्वाड में जगह मिली है. सारांश काफी सालों से घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे लेकिन लगातार वह इग्नोर हो रहे थे. उनका हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और इसी वजह से चयनकर्ताओं ने उन्हें स्क्वाड में शामिल किया. सारांश ने अब टीम इंडिया में शामिल होने पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि IPL खेले बिना उनका स्क्वाड में चयन उनकी मेहनत दिखाता है.

विज्ञापन

टीम इंडिया में शामिल होने पर क्या बोले सारांश जैन?

TOI से बातचीत करते हुए सारांश जैन ने टीम इंडिया में सिलेक्शन पर चुप्पी तोड़ी और चयनकर्ताओं को धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, ‘मेरे सिलेक्शन ने यह साबित कर दिया है कि टीम में जगह बनाने के लिए सिर्फ IPL में ही अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी नहीं है. यह मेरी मेहनत का सबूत है, जो मैंने घरेलू क्रिकेट में की है. मैं चयनकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया.

विज्ञापन

टीम इंडिया में चयन से हैरान रह गए थे

सारांश जैन ने बताया कि वो इंदौर में हनुमान मंदिर से बाहर निकले और जब उन्होंने अपना फोन देखा, तो हैरान रह गए. उन्हें लगातार मैसेज और कॉल आ रहे थे. सारांश जैन ने कहा, ‘मंदिर से लौटने के बाद मेरा फोन मैसेज और मिस्ड कॉल से भर गया था. बाद में मुझे पता चला कि मैं श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा बन गया हूं.’

विज्ञापन

‘पिता हैं मेरे हीरो…’

सारांश जैन ने 2014 में घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था. 12 साल के इंतजार के बाद आखिर वह टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हुए हैं. सारांश के पिता सुबोध जैन भी मध्य प्रदेश के लिए क्रिकेट खेला करते थे. सारांश ने कहा, ‘मेरे पिता मेरे हीरो हैं. उन्हीं के कारण मैंने क्रिकेट खेलने का फैसला किया.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ