Bhuvneshwar Kumar: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. तीन मुकाबले हो चुके हैं. तीनों में भारत ने जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. भुवनेश्वर कुमार ने इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में चार साल बाद वापसी की है. हालांकि अभी तक उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है. तीन मैचों में वो 139 रन लुटा चुके हैं. उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिला है. एक तरह से कहा जाए तो उनका कमबैक खास नहीं रहा है. अब इस पर भुवनेश्वर ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो इन सभी चीजों के बारे में नहीं सोच रहे हैं. भुवी ने साफ किया है कि वो प्रोसेस फॉलो कर रहे हैं. भुवनेश्वर ने ये भी कहा कि उन्होंने कभी टीम इंडिया में वापसी के बारे में सोचकर क्रिकेट नहीं खेला.
भुवनेश्वर कुमार ने क्या कहा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए तीन टी20 मुकाबलों में गेंदबाजों की खूब धुनाई हुई है. कुछ गेंदबाज तो 100 से ऊपर रन दे चुके हैं. भुवनेश्वर कुमार भी लिस्ट में शामिल हैं. उनकी भी प्लेइंग-11 में जगह खतरे में पड़ गई है. उन्होंने खूब रन दिए हैं. चौथे और पांचवें टी20 मुकाबले में उनकी जगह मयंक यादव को जगह दी जा सकती है. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को उनके खिलाफ बिल्कुल भी परेशानी नहीं हुई.
तीसरे मैच के बाद भुवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने कमबैक प्रदर्शन को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा, “सच कहूं तो मैंने कभी भारतीय टीम में खेलने या वापसी करने को सोचकर क्रिकेट नहीं खेला. मैंने सभी मैचों में अपनी गेंदबाजी पर फोकस किया. भारत के लिए खेलना तो हर किसी का सपना होता है. मैंने कभी ये सोचकर घरेलू क्रिकेट नहीं खेला कि भात से खेलना है. मैंने हमेशा अपना काम किया है. चीजें अपने आप हो जाएंगी. पिछले चार साल कब बीते मुझे बिल्कुल पता नहीं चला. आज भी मुझे भारत की जर्सी पहनकर खेलने में गर्व महसूस होता है.”
ये भी पढ़ें: ICC Ranking: अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
क्या है भुवनेश्वर कुमार का फ्यूचर प्लान?
भुवनेश्वर कुमार सिर्फ टी20 टीम का हिस्सा हैं. भारतीय टीम इसके बाद पांच टी20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी. भुवनेश्वर ने अपने आगे के प्लान के बारे में भी बता दिया है. उन्होंने फ्यूचर प्लान को लेकर कहा, “अभी मैं बहुत आगे की नहीं सोच रहा हूं. मैं कभी ऐसा नहीं करता हूं. मैं न्यूजीलैंड दौरे से फ्री होकर घरेलू क्रिकेट में वापस चला जाऊंगा. विजय हजारे ट्रॉफी या फिर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी सभी जगह मैं खेलूंगा. मेरा काम सिर्फ घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना है. मैंने ऐसा ही प्लान बनाया हुआ है.”
ये भी पढ़ें: WPL ऑक्शन में किस टीम का पलड़ा भारी? जानें पर्स में बचे पैसे और रिटेन खिलाड़ियों का पूरा हिसाब-किताब
संबंधित खबरें
मुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
8 mins agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
20 mins agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
50 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 hr agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
2 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
2 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
3 hrs agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
3 hrs agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines