हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कोई डर नहीं...', रोहित-विराट को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी की चेतावनी, ODI में भी होगा T20I सीरीज जैसा हाल!

Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली को इंग्लैंड में एक साथ खेलते देखने के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं. अब इंग्लैंड के स्टार ओपनर बेन डकेट ने दोनों भारतीय दिग्गजों को चेतावनी दे दी है.

विज्ञापन
रोहित-विराट को इंग्लिश खिलाड़ी की चेतावनी! (Image: AI Generated/Edited)

Rohit Sharma-Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. इस मैच में फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं. इंग्लैंड की टीम काफी आत्मविश्वास के साथ वनडे सीरीज खेलने उतर रही है, क्योंकि उन्होंने भारतीय टीम को T20I सीरीज में 4-0 से हरा दिया था. इंग्लैंड टीम अब वैसा ही हाल वनडे में भी करना चाहती है. रोहित-विराट पर बल्लेबाजी क्रम में अहम जिम्मेदारी रहने वाली है. अब इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बेन डकेट ने रोहित-विराट को चेतावनी दी और साफ कर दिया कि वो किसी से डरने वाले नहीं हैं.

बेन डकेट का रोहित-विराट को लेकर बड़ा बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेन डकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली के खिलाफ खास प्लान के बारे में पूछा. डकेट ने साफ कर दिया कि वो अपने शॉर्ट गेंद के प्लान पर टिके रहेंगे और जब टीम मैदान पर होगी, तो उन्हें इन दोनों से कोई डर नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘हम उनकी परीक्षा लेंगे. वो छोटी गेंद खेलने के मामले में काफी अच्छे हैं. हम शायद इस प्लान का उपयोग नहीं करेंगे. अगर यह प्लान काम करता है, तो बात अलग होगी.’

बेन डकेट ने आगे कहा, ‘हमारे गेंदबाजों का प्लान हैरी ब्रूक की लीडरशिप के साथ होगा, जो शानदार बात है. विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों ही जबरदस्त खिलाड़ी हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमें अपनी टीम के खेलने का तरीका बदलने की जरूरत है. हमें वही करते रहना है, जो हम करते आए हैं और हमें उनसे बेहतर करने की कोशिश करनी है. हम जब मैदान पर जाएंगे, तो हमें उनसे (रोहित-विराट) डर नहीं रहेगा.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: रोहित-विराट IN, ईशान किशन OUT… पहले ODI में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!

पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

14 जुलाई यानी आज एजबेस्टन में होने वाले पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड जैकब बेथेल और बेन डकेट के रूप में नए ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरने वाली है.

विज्ञापन

पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद.

ये भी पढ़ें:- 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-विराट? कप्तान शुभमन गिल के इस बयान ने मचाई खलबली!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola