---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 World Cup: पाकिस्तान की पैंतरेबाजी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, राजीव शुक्ला ने कहा- फैसला अब ICC…

BCCI on IND vs PAK Match Suspense: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच को लेकर सस्पेंस जारी है. पहले पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया था कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. अब लग रहा है कि उन्होंने यू टर्न के लेने का फैसला किया है और दोबारा ICC से बातचीत शुरू कर दी. इसपर अब BCCI ने चुप्पी तोड़ी है.

---विज्ञापन---

BCCI on IND vs PAK Match Suspense: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है. पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया था कि वो भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच को बायकॉट करेंगे. अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC से भारत के खिलाफ मैच कराने की संभावना पर दोबारा बात शुरू कर दी है. इसी बीच उन्होंने ICC के सामने कुछ शर्तें रखी हैं. PCB की इस पैंतरेबाजी के बीच BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने चुप्पी तोड़ दी है.

IND vs PAK मैच के सस्पेंस पर BCCI ने क्या कहा?

दिल्ली में होने वाले अगले मैच से पहले टीम इंडिया के सभी सदस्य गौतम गंभीर के घर डिनर के लिए पहुंचे थे. इसी बीच BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी नजर आए थे. उनसे मीडिया ने पूछा कि पाकिस्तान ने दोबारा मैच के लिए बातचीत शुरू कर दी है. इसके जवाब में शुक्ला ने कहा, ‘मैं इसपर कोई कमेंट नहीं करूंगा. BCCI इस विषय पर कुछ नहीं बोलना चाहेगी. सभी चीजें अब ICC के ऊपर छोड़ दी गई हैं. ICC अब जो भी फैसला लेगा, हम वो मानेंगे. आईसीसी हमें जो भी बताएगा, वो मानेंगे. हमने उनपर सबकुछ छोड़ रखा है.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के पहले ही मैच में चोटिल हुआ स्टार गेंदबाज, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा?

पाकिस्तान ने रखी ICC के सामने बड़ी शर्तें?

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ICC, PCB और BCB की मीटिंग हुई थी. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC के सामने मैच खेलने को लेकर कुछ बड़ी शर्तें रख दी हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक PCB ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से सालाना आय में बढ़ोतरी की मांग की है. इसके अलावा वो भारत के खिलाफ दोबारा द्विपक्षीय सीरीज खेलना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

एशिया कप में भारत ने नो हैंडशेक नियम का पालन किया था. PCB ने मांग की है कि दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाएंगे. अब तक ICC का इन शर्तों पर कोई जवाब नहीं आया है. कुछ दिनों में साफ हो जाएगा कि PCB की मांग मानी जाती है, या नहीं.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में पहली जीत के बाद गौतम गंभीर ने दिया टीम इंडिया को खास गिफ्ट, घर बुलाई महफिल

---विज्ञापन---

First published on: Feb 09, 2026 08:49 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola