BCCI Ajit Agarkar Meeting: अजीत अगरकर की कुर्सी पर अब खतरा मंडरा रहा है. सितंबर में चीफ सिलेक्टर के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है. पहले बताया जा रहा था कि वह एक और साल के लिए भारतीय मेंस टीम के मुख्य चयनकर्ता होंगे. हालांकि, अब अजीत अगरकर की BCCI से उनके फ्यूचर को लेकर मीटिंग होगी. रोहित शर्मा के आखिरी मैच की खबर लीक होने से जुड़े विवाद के बाद BCCI और सिलेक्टर्स के रिश्तों में खटास की अफवाहें सामने आ रही थीं. इसी वजह से अगरकर के फ्यूचर पर सवालिया निशान है.

अजीत अगरकर के फ्यूचर का जल्द होगा फैसला?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे के बाद BCCI की मुलाकात चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से होगी. इसी बीच अगरकर के फ्यूचर को लेकर चर्चा होने वाली है. सितंबर में अगरकर को चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में 3 साल पूरे हो जाएंगे और उनका कार्यकाल एक साल आगे बढ़ाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर BCCI और चयनकर्ताओं के विचारों में मतभेद के बीच इस बैठक का आयोजन किया गया. चयनकर्ताओं ने पहले ही रोहित शर्मा को बता दिया था कि वह इंग्लैंड सीरीज के बाद उनसे आगे बढ़ने का विचार कर रहे हैं, वहीं BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया था कि रोहित तब तक देश का नेतृत्व करते रहेंगे, जब तक वह प्लानिंग का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें:- आजादी के रंग में रंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को खास अंदाज में दी बधाई

---विज्ञापन---

रिपोर्ट में यह भी दावा गया था कि BCCI चाहती है कि चयनकर्ता 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक हर एक सीरीज के आधार पर रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर फैसला लें. सैकिया के बयान ने चयनकर्ताओं को नाराज कर दिया था. मीटिंग में अगरकर के फ्यूचर समेत रोहित शर्मा के आखिरी मैच से जुड़े विवाद को लेकर बातचीत हो सकती है.

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सितंबर के अंत में वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस श्रृंखला में रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में 138 रन की जोरदार पारी खेलने के बाद रोहित ने अगली सीरीज में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. 27 सितंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे खेला जाएगा. यह रोहित का टीम इंडिया की जर्सी में कमबैक मैच होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: सरफराज-गुरनूर हुए ‘इग्नोर’, पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान

---विज्ञापन---