आकिब नबी को इंग्लैंड क्यों भेजना चाहती है BCCI? न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी में तेज गेंदबाज

Auqib Nabi: आकिब नबी भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे और अपनी टीम जम्मू कश्मीर को चैंपियन बनाने में अहम रोल प्ले किया था. अब आकिब नबी को लेकर बीसीसीआई स्पेशल प्लान बना रही है.

आकिब नबी भारतीय टीम के साथ/ Image Source/ Screengrab; Sony

आकिब नबी भारतीय टीम के साथ/ Image Source/ Screengrab; Sony

Auqib Nabi: भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका का दौरा किया था, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. टेस्ट सीरीज को भारत ने 1-0 से अपने नाम किया. इस सीरीज के लिए जम्मू कश्मीर से आने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी मौका दिया गया था. उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह पर टीम में शामिल किया गया था. अब आकिब नबी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इंग्लैंड भेजने की तैयारी कर रही है, जिसपर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

बीसीसीआई कर रही है बड़ी तैयारी

श्रीलंका के खिलाफ आकिब को टीम में तो शामिल किय गया था. लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था. अब भारतीय टीम को आगामी टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है. ये सीरीज न्यूजीलैंड की सरजमीं पर ही होगी, ऐसे में भारत के लिए ये सीरीज काफी कठिन है, क्योंकि न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज हराना आसान काम नहीं है.

विज्ञापन

ऐसे में बीसीसीआई आकिब नबी को न्यूजीलैंड दौरे से पहले इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खिलाने पर विचार कर रही है. पीटीआई के मुताबिक बीसीसीआई इग्लैंड की काउंटी टीमों से बातचीत कर रही है.

आकिब नबी भारत के उभरते हुए सितारे हैं. उन्होंने पिछले सीजन जम्मू कश्मीर को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम किरदार प्ले किया. वह रणजी ट्रॉफी के हाईएस्ट विकेटटेकर भी रहे. ऐसे में बोर्ड उन्हें भविष्य के रूप में देख रही है.

विज्ञापन

आकिब के करियर पर एक नजर

आकिब ने साल 2018 में जम्मू कश के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 43 फर्स्ट क्लास मैच में 162 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 36 लिस्ट A मैच में उन्होंने 56 विकेट लिए हैं. वहीं, 39 टी-20 मैच में उन्होंने 43 विकेट लिए हैं.

आकिब ने फिलहाल टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन बीसीसीआई की तैयारियों को देखकर ऐसा माना जा सकता है कि वह न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं.

विज्ञापन

नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज

न्यूजीलैंड और भारत के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला 19 नवंबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से खेला जाना है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली ये सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है. भारत के पास WTC 2025-27 साइकिल में अब तक 7 टेस्ट मैच बचे हैं, जिसमें 6 मैच जीतना टीम इंडिया के लिए अहम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ