ENG vs PAK: इंग्लैंड में फेल हुए बाबर आजम, इस गलती की वजह से लौटे पवेलियन

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मैच 27 अगस्त से खेला जा रहा है. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम पहली पारी में बुरी तरह फ्लॉप हो गए. उन्होंने टीम को निराश किया.

बाबर आजम आउट होकर पवेलियन जाते हुए/ Image Source: Screengrab/ Fox

बाबर आजम आउट होकर पवेलियन जाते हुए/ Image Source: Screengrab/ Fox

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. खेल के दूसरे दिन बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए उतरे. हालांकि वह खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने खराब बल्लेबाजी की और अपना विकेट गंवा दिया. इंग्लैंड की सरजमीं पर उनका बल्ला नहीं चला और वह सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाबर ने शानदार प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन

इंग्लैंड में फ्लॉप हुए बाबर आजम

बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच की पहली पारी में बुरी तरह फ्लॉप हो गए. बाबर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें थीं. लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने खराब बल्लेबाजी की और 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए. बाबर ने 2 चौके लगाए. लेकिन अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सके. उन्हें जोश टंग ने आउट किया.

विज्ञापन

17वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोश टंग ने उन्हें आगे गेंद फेंकी. लेकिन बाबर ने बिना पैर निकाले ही फ्रंट फुट पर डिफेंस करने का प्रयास किया. ऐसे में गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप में फील्डिंग कर रहे जॉर्डन कॉक्स के हाथों में चली गई. उन्होंने कोई गलती नहीं की और आसानी से कैच पकड़ लिया.

बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने पहले मैच में 58* और 23 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा दूसरे मैच में उन्होंने 88 और 24 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इससे पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज 11 के खिलाफ बाबर ने 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान का हाल बेहाल

लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 66.4 ओवर में 290 रन बनाए हैं. इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी और सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 20 गेंदों में 17 और एमिलियो गे 17 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके अलावा जॉर्डन कॉक्स ने 105 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली थी. वहीं, जेमी स्मिथ ने भी 80 गेंदों में 61 रन बनाए थे. इसके अलावा गस एटकिंसन ने 46 गेंदों में 45 रन बनाए थे.

जवाब में पाकिस्तान का हाल बेहाल है. पाकिस्तान ने 25 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए हैं. सलामी बल्लेबाज शान मसूद 11 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा अब्दुल्लाह शफीक ने 32 गेंदों में 5 और सऊद शकील ने 16 गेंदों में 16 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ