BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से फैंस फिलहाल बहुत ज्यादा खुश नहीं है. बीसीसीआई भी अब एक बड़ी समस्या से निपटना चाहता है. दरअसल टीम इंडिया पिछले 2 से 3 सालों से इंजरी की समस्या से जूझ रही है. जिसके कारण ही कई सीरीज में टीम इंडिया अपने मुख्य टीम के साथ नहीं खेल सकी. ऐसे में श्रीलंका दौरे के खत्म होते ही अब बीसीसीआई ने अपने सभी स्टार खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बुलाया है. श्रीलंका दौरे पर खेले सिर्फ 2 खिलाड़ियों को ही इससे छूट मिली है.
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को BCCI ने बुलाया
श्रीलंका दौरे के खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने अपने स्टार खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया है. जहां पर अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के अलावा टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर, टी-20 स्पेशलिस्ट रिंकू सिंह, संजू सैमसन और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सहित कई खिलाड़ी बीसीसीआई के इस फिटनेस टेस्ट में पसीना बहाते नजर आए.
जहां पर फिटनेस टेस्ट में ‘ब्रोंको टेस्ट’, ‘2 किलोमीटर दौड़’, ‘यो-यो टेस्ट’ और क्रिकेट से जुड़ी ड्रिल्स जैसे विकेटों के बीच दौड़ना शामिल हैं. ‘ब्रोंको टेस्ट’ में शुरुआती बिंदु (0 मीटर), 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर पर ‘कोन’ लगाए जाते हैं. खिलाड़ियों को बिना रुके 5 सेट में 0 से 20 मीटर और वापस, फिर 40 मीटर और 60 मीटर तक दौड़ पूरी करनी होती है. इसमें कुल 1200 मीटर की दूरी 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होती है. ‘यो-यो टेस्ट’ का मानक लंबे समय से 16.5 है जबकि दो किलोमीटर दौड़ (2000 मीटर) को 10 मिनट के भीतर पूरा करना होता है.
सिराज और कृष्णा को मिली छूट
इस फिटनेस टेस्ट से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को छूट मिली है. टीम इन दोनों को फिलहाल थोड़ा आराम देना चाहती है. ये फिटनेस टेस्ट बीसीसीआई आईपीएल 2027 के शुरू होने तक कुछ टाइम के बाद करती रहने वाली है. हालांकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी पूरी तरह फिट घोषित होने के बाद ही इन फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लेंगे.
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने खोला पहली सैलरी का राज, जानिए कहां खर्च कर दिए थे सारे पैसे
ये खिलाड़ी फिलहाल चोट से उबरने के लिए ‘रिहैब’ प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. BCCI घरेलू सत्र के शुरू होने से पहले इस फिटनेस टेस्ट को पूरा करना चाहती है. हालांकि इसी बीच इंग्लैंड दौरे के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी से जूझने वाले प्रिंस यादव अब फिट हो गए हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं. टीम इंडिया सितंबर 13 के बाद से बैक टू बैक सीरीज खेलने वाली है.
ये भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक ने इन 5 युवा खिलाड़ियों को बताया तीनों फॉर्मेट का स्टार, लिस्ट में 2 भारतीय नाम शामिल
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
36 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
39 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines