दिनेश कार्तिक ने इन 5 युवा खिलाड़ियों को बताया तीनों फॉर्मेट का स्टार, लिस्ट में 2 भारतीय नाम शामिल

Dinesh Kartik: क्रिकेट में एक समय फैब फोर का जलवा होता है. जिसमें विराट कोहली, केन विलियमसन, जो रूट और स्टीव स्मिथ का नाम शामिल था. अब मौजूदा समय में कई खिलाड़ियों को अगले फैब फोर के लिए देखा जा रहा है. अब दिनेश कार्तिक ने इसके लिए 5 खिलाड़ियों को चुना है.

Dinesh Karthik and Shubman Gill
1 / 6
दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल को बताया तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी (Pic Credit- ANI)

Dinesh Kartik: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक मौजूदा समय में कमेंट्री कर रहे हैं. स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट के लिए कमेंट्री करते हुए जब उनसे पूछा गया कि मौजूदा समय के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएं, जो तीनों ही फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं. इस लिस्ट में कार्तिक ने 2 भारतीय खिलाड़ियों को चुना है. इसके अलावा लिस्ट में कार्तिक ने चौंकाने वाले नाम चुने हैं. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल2 / 6

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को दिनेश कार्तिक ने चुना है. गिल हालांकि मौजूदा समय में टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेल रहे हैं. लेकिन आईपीएल में उन्होंने खुद को साबित किया है. टेस्ट और वनडे में तो गिल ने खुद को इंटरनेशनल लेवल पर साबित कर दिया है. टी-20 इंटरनेशनल में गिल अब खुद को मौका मिलने पर साबित करना चाहेंगे.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड 3 / 6

ऑस्ट्रेलिया के सुपरस्टार ट्रेविस हेड ने तीनों ही फॉर्मेट में खुद को साबित कर दिया है. हेड ने तीनों ही फॉर्मेट में अपनी टीम को कई मुकाबले जिताए हैं. हेड आईपीएल में भी खुद को साबित कर चुके हैं. ट्रेविस अपनी टीम के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप भी जिता चुके हैं. हेड अलग-अलग फॉर्मेट में कई भूमिका निभा चुके हैं.  (Pic Credit- ANI) 

हैरी ब्रूक

हैरी ब्रूक 4 / 6

इंग्लैंड के टी-20 और वनडे कप्तान हैरी ब्रूक का नाम भी दिनेश कार्तिक ने अपनी लिस्ट में रखा है. ब्रूक ने बहुत ही कम समय में खुद को तीनों ही फॉर्मेट में साबित कर दिया है. ब्रूक भी मौजूदा समय में तीनों ही फॉर्मेट में इंग्लिश टीम के लिए मैच विनर खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. हैरी भविष्य में इंग्लैंड के लिए टेस्ट कप्तानी भी कर सकते हैं. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल 5 / 6

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास भी तीनों ही फॉर्मेट में खुद को साबित करने की क्षमता है. हालांकि यशस्वी ने फिलहाल सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में ही अपनी जगह पूरी तरह से पक्की की है. वनडे में वो खुद को साबित करने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं आईपीएल में भी यशस्वी ने खुद को साबित किया है. (Pic Credit- ANI) 

रचिन रवींद्र

रचिन रवींद्र 6 / 6

न्यूजीलैंड के उभरते हुए सितारे रचिन रवींद्र को भी दिनेश कार्तिक ने इस लिस्ट में रखा है. रचिन रवींद्र को भी तीनों ही फॉर्मेट में खेलने का मौका मिल रहा है. जहां पर वो धीरे-धीरे कीवी टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में अहम खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि टी-20 फॉर्मेट में रचिन ने अभी तक खुद को मैच विनर खिलाड़ी के रूप में साबित नहीं किया है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन