Virat Kohli-Gautam Gambhir: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज काफी चर्चा का विषय रही. पहले कुछ वीडियो सामने आए, जिन्हें देखकर लग रहा था कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बातचीत बंद है. इसके अलावा रोहित शर्मा के आखिरी मैच की रिपोर्ट्स ने भी हड़कंप मचा दिया, जिसके बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया को सफाई देनी पड़ी. विराट और गंभीर के बीच अनबन को लेकर अभी भी फैंस के मन में शंका थी. अब BCCI ने तस्वीर पोस्ट करके सभी आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है.
विराट-गंभीर के बीच ‘अनबन’ की अफवाहों का क्या है सच?
BCCI ने हाल ही में कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें देखा जा सकता है कि टीम इंडिया लंदन में स्थित भारत के हाई कमीशन गए थे. इसी बीच भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की यूनाइटेड किंगडम में भारत के हाई कमिश्नर कुमारन पेरियासामी से मुलाकात हुई. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी टीम इंडिया के साथ मौजूद थे. BCCI ने इस इवेंट की तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद आलोचक एकदम चुप हैं.
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और गौतम गंभीर आपस में बात कर रहे हैं. इसके अलावा एक फोटो में देखा जा सकता है कि विराट, गंभीर और रोहित शर्मा ठहाके लगा रहे हैं. इससे पता चलता है कि सोशल मीडिया पर गंभीर के आलोचकों ने अफवाह फैलाई थी और वो आपस में बात करते हैं.
ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! बाहर बैठेगा स्टार बल्लेबाज, इंग्लैंड बदलेगा कॉम्बिनेशन?
रोहित-विराट से लॉर्ड्स में होगी उम्मीद
BCCI सचिव ने साफ कर दिया है कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच नहीं होगा. उन्होंने अफवाहों को गलत बताया है. इसी वजह से फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है. रोहित ने लॉर्ड्स में दो वनडे मैचों में कुल 15 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने 3 मैचों में 26.66 के औसत से 77 रन बनाए हैं. साफ तौर पर दोनों का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है. वो टीम को 2-1 से सीरीज में जीत दिलाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें:- बदल गया समय… 2 घंटे पहले शुरू होगा ENG vs IND तीसरा वनडे, नोट कर लीजिए नया टाइम
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines