ENG vs IND: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! बाहर बैठेगा स्टार बल्लेबाज, इंग्लैंड बदलेगा कॉम्बिनेशन?

India-England Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई यानी आज होने जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया कुछ बदलावों के साथ उतर सकती है. आइए भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

eng vs ind (3)
1 / 6

India-England Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच होने जा रहा है. टीम इंडिया को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा और अभी सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. लॉर्ड्स में हमेशा ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है और अब एक बार फिर दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हो सकते हैं. इसके अलावा इंग्लैंड भी टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव करने पर विचार कर सकता है.

विज्ञापन

वॉशिंगटन सुंदर की जगह कौन खेलेगा?

वॉशिंगटन सुंदर की जगह कौन खेलेगा?2 / 6

वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में चोटिल हो गए थे. इसी वजह से वो सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह हर्ष दुबे की स्क्वाड में एंट्री हो गई है. सुंदर की जगह तीसरे वनडे में कुलदीप यादव खेल सकते हैं. वो भारत को मिडिल ऑर्डर में विकेट दिलाने में मदद कर सकते हैं. (Image: Instagram/washisundar555)

विज्ञापन

केएल राहुल भी करेंगे वापसी!

केएल राहुल भी करेंगे वापसी!3 / 6

केएल राहुल चोटिल होने के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. बताया जा रहा है कि अब वो फिट हैं. दूसरे वनडे में उनकी जगह ईशान किशन खेले थे और मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए. अब प्लेइंग 11 में केएल राहुल की वापसी हो सकती है और ईशान किशन बाहर बैठ सकते हैं. (Image: Instagram/klrahul)

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 114 / 6

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

इंग्लैंड करेगी प्लेइंग 11 में बदलाव?

इंग्लैंड करेगी प्लेइंग 11 में बदलाव?5 / 6

इंग्लैंड ने दूसरा वनडे मैच 4 विकेट से जीता था. ओपनर्स को छोड़कर सभी बल्लेबाजों ने जीत में योगदान दिया. आदिल रशीद को छोड़कर सभी ने विकेट झटके. इसी वजह से इंग्लैंड को प्लेइंग 11 में किसी बदलाव की जरूरत नहीं दिख रही है. (Image: Instagram/englandcricket)

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 116 / 6

बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर, सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन