---विज्ञापन---

बदल गया समय… 2 घंटे पहले शुरू होगा ENG vs IND तीसरा वनडे, नोट कर लीजिए नया टाइम

ENG vs IND 3rd ODI Timing: लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच पिछला मैच 5:30 बजे शुरू हुआ था लेकिन तीसरा वनडे अब थोड़ा जल्दी शुरू होगा.

---विज्ञापन---

ENG vs IND 3rd ODI Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स में होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज में कड़ी टक्कर देखने को मिली है. पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था, वहीं दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने शानदार अंदाज में कमबैक किया और जीत के साथ सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया. अब लॉर्ड्स वनडे में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी. पिछले मैच के मुकाबले इस लॉर्ड्स वनडे का समय बदल गया है. अब मैच 2 घंटे पहले शुरू होगा.

कब शुरू होगा ENG vs IND तीसरा वनडे?

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मैच 19 जुलाई यानी आज खेला जाने वाला है. दूसरा वनडे मैच शाम 5:30 बजे शुरू हुआ था लेकिन अब तीसरा वनडे थोड़ा जल्दी शुरू होगा. बता दें कि लॉर्ड्स में होने वाला निर्णायक मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. दो घंटे पहले फैंस को रोहित-विराट समेत टीम इंडिया खेलती हुई नजर आएगी. भारत और इंग्लैंड के कप्तान दोपहर 3:00 बजे टॉस के लिए उतरेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- 1 गेंद, 3 रन और फाइनल का रोमांच! हार के मुंह से निकलकर नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026, 10वीं ट्रॉफी पर किया कब्जा

कहां देख पाएंगे लॉर्ड्स वनडे मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में होने जा रहे तीसरे वनडे मैच को फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. ऑनलाइन फैंस इसे जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग भाषाओं में मैच के लाइव एक्शन का आनंद लिया जा सकता है.

---विज्ञापन---

भारत vs इंग्लैंड: लॉर्ड्स में हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर अब तक कुल 8 वनडे मैच हो चुके हैं. इंग्लैंड ने चार मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं भारतीय टीम को तीन जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर एक मैच टाई भी हुआ है. अब भारतीय टीम जीत दर्ज कर लॉर्ड्स में इंग्लैंड के बराबर पहुंचना चाहेगी. पूरी जिम्मेदारी शुभमन गिल, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों पर होगी.

ये भी पढ़ें:- लॉर्ड्स में रोहित शर्मा समेत 3 प्लेयर्स के पास ‘आखिरी मौका’! फ्लॉप हुए तो भारतीय ODI टीम से हो सकते हैं बाहर

---विज्ञापन---

First published on: Jul 19, 2026 12:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola