हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या IPL के कारण बुमराह-हार्दिक जैसे बड़े खिलाड़ी हो रहे चोटिल? BCCI सोर्स का सनसनीखेज दावा

Indian Players Injury: जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या समेत कई भारतीय खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बाहर चल रहे हैं. अब BCCI के एक सोर्स ने खिलाड़ियों की इंजरी का जिम्मेदार IPL और टीमों को बताया है.

विज्ञापन
खिलाड़ियों की चोट पर बड़ा दावा (Image: ANI)

Indian Players Injury: टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी इस समय चोटिल होने के कारण बाहर हैं और CoE में रिकवर कर रहे हैं. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या भी इंजरी के कारण अभी मैदान से दूर हैं. टीम इंडिया को उनकी कमी खल रही है. खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना BCCI और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े करना लगा. BCCI ने इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधिकारिक स्टेटमेंट भी जारी किया. अब BCCI के एक सोर्स ने खिलाड़ियों की चोट का ठीकरा IPL पर फोड़ा है.

IPL के कारण खिलाड़ी हो रहे चोटिल?

एएनआई से बात करते हुए BCCI के एक सोर्स ने बताया कि खिलाड़ी अब पहले के मुकाबले ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं, जिस वजह से वह चोटिल हो रहे हैं. उन्होंने IPL और फ्रेंचाइजियों को भी खिलाड़ियों की चोट का कारण बताया. उन्होंने कहा, ‘बहुत ज्यादा क्रिकेट खेला जा रहा है. शरीर की एक लिमिट होती है. ज्यादा खेलना और चोट खिलाड़ियों की वापसी को अनिश्चित बना देती है.’

BCCI सोर्स ने कहा, ‘IPL के दौरान खिलाड़ी चोटिल होने के बावजूद खेलते रहते हैं, क्योंकि उन पर फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव होता है. इसके बाद उन्हें CoE के फिजियो के पास लाया जाता है. CoE के फिजियो का काम खिलाड़ियों को फिट रखना होता है. इसी वजह से चयनकर्ताओं, कोचों और कप्तानों के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया ने नहीं किए ये 5 काम, तो टूट जाएगा WTC फाइनल का सपना

कौन-कौन से खिलाड़ी हैं चोटिल?

हाल ही में BCCI के CoE में चोट से रिकवर कर रहे 13 खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई थी, जिसमें से 10 भारत के लिए लगातार क्रिकेट खेलते रहे हैं. उस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, साई सुदर्शन, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, वरुण चक्रवर्ती, अशोक शर्मा और आकाशदीप सिंह भी शामिल हैं। सभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. देखना होगा कि यह सभी खिलाड़ी कब तक ठीक होकर दोबारा भारतीय टीम की जर्सी में नजर आते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: पहले टेस्ट में कैसा होगा टीम इंडिया का गेंदबाजी अटैक? अभ्यास मैच ने खोल दिए सारे पत्ते

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola