IND vs SL: पहले टेस्ट में कैसा होगा टीम इंडिया का गेंदबाजी अटैक? अभ्यास मैच ने खोल दिए सारे पत्ते

Team India Bowling Combination: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में 15 अगस्त को पहला टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजी कॉम्बिनेशन को लेकर सस्पेंस है. हालांकि, अभ्यास मैच में गेंदबाजी आक्रमण के पत्ते खुल गए है.

ravindra jadeja mohammed shami gurnoor brar

कैसा होगा गेंदबाजी अटैक? (Image: Instagram/sonysportsnetwork)

Team India Bowling Combination: श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त को गॉल में पहला टेस्ट खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा. सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब खबर आई कि जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आकिब नबी को स्क्वाड में शामिल किया गया. बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक से बहुत उम्मीद है. हालिया प्रैक्टिस मैच ने टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक के सारे पत्ते खोल दिए हैं.

विज्ञापन

कैसा रहा भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन?

भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच का 7 अगस्त से शुरू हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में हर एक गेंदबाज को ओवर डालने का मौका मिला. पहली पारी में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने 2-2 विकेट झटके, वहीं गुरनूर बरार को एक विकेट मिला. दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला. आकिब नबी और सारांश जैन विकेट नहीं झटक पाए.

विज्ञापन

कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?

भारतीय टीम 2 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनरों के साथ उतर सकती है. मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं और और उनका खेलना भी लगभग पक्का है. गुरनूर बरार का प्रदर्शन प्रसिद्ध कृष्णा के मुकाबले अच्छा रहा. ऐसे में बरार को पहले टेस्ट में मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले, दोनों से प्रभावित किया और कुलदीप यादव स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं. ऐसे में इन दोनों का खेलना भी पक्का है. मानव सुथार का प्रदर्शन सारांश जैन के मुकाबले बेहतर रहा। इसी वजह से उन्हें मौका मिल सकता है.

भारत का संभावित गेंदबाजी अटैक: रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ