BCCI Selection Comittee: बोर्ड ऑफ क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया ने शनिवार को अपनी सलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया। इस कमेटी में जहां एक तरफ कई नए लोगों का चयन किया गया वहीं अध्यक्ष एक बार फिर से चेतन शर्मा को ही बनाया गया। बीसीसीआई ने इससे पहले नवंबर 2022 में कमेटी को बर्खास्त कर दिया था उसके भी अध्यक्ष चेतन ही थे। चेतन शर्मा 1983 वर्ल्ड कप की विश्व विजेता टीम के हिस्सा रहे यशपाल शर्मा के भतीजे थे और उन्होंने इससे पहले कमेंट्री में भी अपना हाथ आजमाया था।
https://twitter.com/BCCI/status/1611680847970852864
और पढ़िए –IND vs SL: शुभमन गिल के स्ट्रेट ड्राइव पर झूम उठी लड़कियां, दर्शकों में भर गया उत्साह, देखें Video
17 साल की उम्र में किया डेब्यू, पहली ही गेंद पर लिया विकेट
बीसीसीआई सिलेक्शन कमेटी के फिर से अध्यक्ष बने चेतन शर्मा भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हैं। उनका जन्म अमृतसर में हुआ था। 56 साल के इस दिग्गज ने कई अहम मैचों में गेंदबाजी की बदौलत भारत को जीत दिलाई। उन्होंने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू महज 17 साल की उम्र में ही कर लिया था। फिर करीब एक साल बाद टेस्ट फॉर्मेट में अपना पहला मैच खेला। तब चेतन की उम्र 18 साल और 288 दिन थी। चेतन शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का पहला ही मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था जो कि भारत का कट्टर प्रतिद्वंदी माना जाता था। इस प्रेशर वाले मैच में भी चेतन ने आते ही गदर मचा दिया और पहली ही बॉल पर विकेट झटक कर सभी को हैरान कर दिया।
और पढ़िए –IND vs SL: Rahul Tripathi ने ठोका खतरनाक छक्का, 2 कदम निकाले और उड़ा डाले गेंदबाज के होश, देखें
Chetan Sharma Career stars: ऐसा रहा चेतन शर्मा का करियर
चेतन ने अपने करियर में 23 टेस्ट और 65 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टेस्ट में उन्होंने 61 और वनडे में कुल 67 विकेट झटके। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम कुल 433 विकेट हैं। बाद में उन्होंने टीवी कमेंटेटर के तौर पर सफलता पाई। कंमेट्रेटर बनने के बाद उन्हें बीसीसीआई की चयन समिति में लगातार मौका मिला और वे अब इस समिति के दोबारा अध्यक्ष बन गए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines