BCCI Secretary Jay Shah on Hardik Pandya Return: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और वर्ल्ड कप 2023 में उपकप्तान रहे हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट लगातार चिंतित था। फैंस को भी स्टार खिलाड़ी की वापसी का बेसब्री से इंतजार है। उसी कड़ी में अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने पांड्या की वापसी को लेकर ताजा अपडेट दिया है। उन्होंने यह भी बताया है कि आगामी टी20 सीरीज में पांड्या लौट सकते हैं। जी हां आगामी सीरीज जो जनवरी में होगी। साथ ही उन्होंने राहुल द्रविड़ के कोच बने रहने के पीरियड पर भी बयान दिया है।
कब लौटेंगे पांड्या?
जय शाह ने पीटीआई को बताया कि, हार्दिक पांड्या जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज तक फिट हो सकते हैं। आपको बता दें कि पांड्या वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे। उनको पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। उसके बाद से वह टीम से बाहर हैं। 10 दिसंबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे की भी किसी टीम में वह शामिल नहीं हैं। अब खबरें हैं कि वह जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में लौटेंगे। जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की यह एकमात्र टी20 सीरीज होगी।
यह भी पढ़ें- ‘मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था…,’ गौतम गंभीर ने मानी गलती; विराट कोहली का बिना नाम लिए IPL का किया जिक्र
कब तक कोच बने रहेंगे द्रविड़?
गौरतलब है कि हाल ही में जानकारी मिली थी कि राहुल द्रविड़ का भारतीय टीम में बतौर हेड कोच कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया गया है। द्रविड़ टीम के साथ साउथ अफ्रीका में भी मौजूद हैं। अब वह कब तक कोच बने रहेंगे यह अभी साफ नहीं हुआ है। खबरें थीं कि जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक उनका कॉन्ट्रैक्ट रहेगा। पर इसको लेकर सचिव जय शाह ने कहा कि, जब साउथ अफ्रीका से टीम लौटेगी उसके बाद ही राहुल द्रविड़ के बतौर कोच टेन्योर पर अंतिम फैसला होगा।
यह भी पढ़ें- WPL 2024 Auction: गुजरात जायंट्स ने काश्वी पर लगाई 20 गुना ज्यादा की बोली, 10 विकेट लेने का कर चुकी हैं कारनामा
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर सस्पेंस
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के कप्तान को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है। हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से टीम इंडिया के लिए लगातार टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी करते दिखे हैं। अभी वह चोटिल हैं तो सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी कर रहे हैं। पर खबरें ऐसी भी हैं कि रोहित ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तानी करेंगे। लेकिन वह 2022 वर्ल्ड कप के बाद से टी20 इंटरनेशनल नहीं खेले हैं। अब देखना होगा कि हार्दिक के लौटने और साउथ अफ्रीका दौरे के बाद टीम इंडिया की क्या तस्वीर होगी?
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
44 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines