BCCI on Bumrah-Sudharsan Injury: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड में जगह मिली थी, लेकिन चोटिल होने के कारण दोनों सीरीज से बाहर हो गए. भारतीय क्रिकेट टीम इस समय चोटों से परेशान है. हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि लगभग 13 खिलाड़ी BCCI के CoE में चोट से रिहैब कर रहे हैं. अब BCCI ने बुमराह-सुदर्शन की चोट पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद उन्हें क्यों चुना गया था.
BCCI ने बुमराह-सुदर्शन की चोट पर दिया बड़ा बयान
जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे पर चोट लगी थी, वहीं साई सुदर्शन भी पैर में चोट के कारण बाहर चल रहे थे. इसके बावजूद दोनों को श्रीलंका दौरे पर चुना गया और बताया गया कि फिटनेस के आधार पर उनका सिलेक्शन होगा. बुमराह और सुदर्शन पूरी तरह फिट नहीं हो पाए और दौरे से बाहर हो गए.
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह-सुदर्शन को सिलेक्ट करने पर बात की. उन्होंने कहा, ‘टीम के रवाना होने से 3-4 हफ्ते पहले हमारी मीटिंग होती है. इसी वजह से 3-4 हफ्ते पहले खिलाड़ियों की फिटनेस के बारे में पता नहीं लगाया जा सकता है. इसी वजह से खिलाड़ियों के नाम के आगे फिटनेस के आधार पर चयन के बारे में लिखा जाता है, क्योंकि वह खिलाड़ी रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे होते हैं. अगर वह 21 या 28 दिनों में फिट हो जाता है, तो उसे टीम में जगह मिल सकती है.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहली बार खेलेंगे टीम इंडिया के 4 धाकड़ बल्लेबाज, टेस्ट क्रिकेट में होगी ‘अग्निपरीक्षा’
‘किसी खिलाड़ी को पूरी तरह दूर करना सही नहीं…’
देवजीत सैकिया ने कहा कि अगर BCCI को लगता है कि खिलाड़ी कुछ हफ्तों में ठीक हो सकता है, तो उसे स्क्वाड में शामिल कर लिया जाता है, ताकि फिट होने के बाद भी खिलाड़ी के हाथ से मौका न जाए. उन्होंने कहा, ‘हम किसी खिलाड़ी को इसलिए सीधे रिजेक्ट नहीं करते क्योंकि वह मैच की तारीख तक फिट हो सकता है. हम किसी भी खिलाड़ी को पूरी तरह दूर नहीं करना चाहते. किसी को नहीं पता कि आगे क्या होगा. जैसा कि वीवीएस लक्ष्मण ने बताया, यह मनुष्य का शरीर है, कोई मशीन नहीं है. इसी वजह से चोटिल खिलाड़ी को ठीक होने में 14 या 28 दिन का समय लग सकता है.
ये भी पढ़ें:- क्या मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे सूर्यकुमार यादव? IPL 2027 से पहले बड़ी टीमों से मिल सकता है ऑफर
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
35 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
59 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines