
क्या मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे सूर्यकुमार यादव? IPL 2027 से पहले बड़ी टीमों से मिल सकता है ऑफर
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव सालों से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं, लेकिन उनके लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा. इसके बाद सूर्या ने अचानक MI का नाम अपने इंस्टाग्राम बायो से हटा दिया और उन्हें अनफॉलो भी कर दिया. हालांकि, स्काई ने दोबारा MI को फॉलो कर लिया. खैर, इसके बाद से ही सूर्यकुमार यादव के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव को कुछ टीमें अपने साथ जोड़ने में रुचि ले रही हैं.
अगर मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को ट्रेड करने का मन बना लिया है, तो फिर KKR और LSG अच्छा विकल्प रह सकती है. रिपोर्ट्स में भी इन दोनों टीमों के नाम सामने आए हैं. KKR के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, वहीं LSG से ऋषभ पंत की विदाई हो गई है. दोनों टीमों को नए कप्तानों की तलाश है. अगर MI और सूर्या को अच्छी डील मिलती है, तो शायद ट्रेड संभव हो सकता है. हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं. ऐसा लग रहा है कि मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट अगले कुछ महीनों में काफी व्यस्त रहने वाली है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: