World Cup जीतने के बावजूद वुमेंस टीम के लिए नहीं होगी विक्ट्री परेड? BCCI सचिव ने दिया सवाल पर जवाब

Womens World Cup 2025 Victory Parade: टीम इंडिया ने वुमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना किया और उन्हें 52 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. ट्रॉफी जीतने के बाद अमूमन विक्ट्री परेड होती है. RCB भगदड़ हादसे के बाद अब फैंस के मन में डर सा आ गया है. इसी बीच BCCI सचिव ने बताया कि भारतीय टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद विक्ट्री परेड होगी, या नहीं.

Womens World Cup 2025 Victory Parade

वुमेंस टीम के लिए नहीं होगी विक्ट्री परेड?

BCCI Currently Not Planned Victory Parade: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2025 के वुमेंस वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. सालों के इंतजार के बाद आखिर टीम इंडिया ने ट्रॉफी अपने नाम की है. जब भारत की मेंस टीम ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तो मुंबई में विक्ट्री परेड निकली थी, जहां हजारों की तादात में फैंस आए थे. IPL 2025 में RCB ने जीत दर्ज की थी और उन्होंने सेलिब्रेशन रखा था लेकिन इसी बीच भगदड़ मच गई थी. इसके बाद सवाल ये है कि BCCI भारतीय महिला टीम की विक्ट्री परेड कराने का जोखिम उठाएगा, या नहीं.

विज्ञापन

वुमेंस टीम के लिए नहीं होगी विक्ट्री परेड?

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने आईएएनस से बात करते हुए विक्ट्री परेड के सवाल पर जवाब दिया और क्लियर किया कि अभी कोई प्लानिंग नहीं है. उन्होंने कहा, ‘अभी तक विक्ट्री परेड से जुड़ी कोई भी चीज प्लान नहीं है. मैं ICC मीटिंग के लिए दुबई रवाना हो रहा हूं. कुछ ऑफिशियल्स भी वहां जाएंगे और जब हम वापस आएंगे, तो उस हिसाब से प्लान होगा.’ बेंगलुरु में हुई भगदड़ में बाद BCCI को हर चीज सोच समझकर प्लान करनी होगी. इसी वजह से अभी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. कुछ दिनों में पता चल जाएगा कि भारतीय महिला टीम की विक्ट्री परेड निकलेगी, या नहीं.

विज्ञापन

BCCI सचिव क्यों जा रहे हैं दुबई?

विक्ट्री परेड के सवाल का जवाब देने के अलावा BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि वो ICC मीटिंग में एशिया कप ट्रॉफी से जुड़ा मैटर सामने रखेंगे. उन्होंने कहा, ‘कई सारे ऑफिशियल्स भी वहां जा रहे हैं. हम एशिया कप ट्रॉफी मैटर को ICC के सामने रखेंगे और उम्मीद है कि हम ट्रॉफी सम्मान के साथ वहां लाएंगे, जहां पर ये आना डिजर्व करती है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 12 दिनों में दो बार इंडिया ने मनाई दिवाली… Womens World Cup जीत के बाद जश्न में डूबा पूरा भारत, देखें VIDEO

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ