Rohit Sharma Future: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम को लेकर अभी से बातें शुरू होने लग गई हैं. रोहित शर्मा का नाम काफी चर्चा में चल रहा है. वनडे टीम में उनकी जगह को लेकर लगातार सवाल उठ रहे है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने तो दावा भी कर दिया है कि वो अगले साल वर्ल्ड कप में नहीं खेलने वाले हैं. खैर अब रोहित को लेकर BCCI ने सस्पेंस खत्म कर दिया है. ऐसा लगता है कि अगले साल वर्ल्ड कप में उनका जलवा देखने को मिलेगा.
मुंबई में हुई BCCI की मीटिंग
BCCI की मुंबई में मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें फ्यूचर को लेकर कई चीजों पर चर्चा की गई. वहां पर रोहित शर्मा के वनडे में भविष्य को लेकर भी बातचीत की गई. मीटिंग में वनडे और टेस्ट के कप्तान शुभमन गिल भी मौजूद थे. टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर भी शामिल हुए. इन दोनों के अलावा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने भी शिरकत की. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर मीटिंग में कुछ कारणों से शामिल नहीं हो पाए.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी बने दलीप ट्रॉफी 2026 के ‘किंग’! जानिए सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
रोहित शर्मा को लेकर बयान
मीटिंग के बाद BCCI के सचिव देवजीत सैकिया से रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर सवाल पूछा गया. सैकिया ने साफ कर दिया कि रोहित बढ़िया खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. सैकिया ने कहा, “रोहित शर्मा मुकाबलों में अच्छा खेल रहे हैं. आप लोगों को और क्या चाहिए? पिछले मुकाबले में उन्होंने शतक बनाया था. तो फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलें लगाने वाले लोगों को बिल्कुल भी मौका नहीं देना चाहता हूं.” देवजीत सैकिया ने अपने बयान में रोहित को लेकर खुलकर कोई बात नहीं की. उन्होंने बातों ही बातों में संकेत दे दिए हैं कि रोहित अगले साल का वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं.
वनडे में रोहित शर्मा का करियर
रोहित शर्मा का वनडे करियर शानदार रहा है. उन्होंने अभी तक 288 मैचों में 48.95 की औसत से 11895 रन बनाए हैं. रोहित के नाम 34 शतक और 62 अर्धशतक हैं. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने तीन दोहरे शतक लगाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 264 रनों का रहा है. रोहित ने 2015, 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में 28 मुकाबले खेले हैं. रोहित के नाम 60.57 की औसत से 1575 रन दर्ज हैं. उन्होंने 7 शतक लगाकर खूब बवाल मचाया है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टूटेगा टी20 में धोनी का महारिकॉर्ड! 10 रन बनाते ही ईशान किशन रचेंगे इतिहास
संबंधित खबरें
तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
12 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
25 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
35 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines