Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के बाद BCCI का पूरा ध्यान टीम इंडिया पर रहेगा. भारतीय टीम अब सभी फॉर्मेट में नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी. इंडियन प्रीमियर लीग में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. फैंस उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए देखना चाहते हैं. BCCI ने अब तक वैभव सूर्यवंशी के फ्यूचर पर कुछ नहीं बोला था. अब BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने वैभव को लेकर खास ऐलान कर दिया है.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान
IPL 2026 का फाइनल अहमदाबाद में हुआ था, और BCCI सचिव देवजीत सैकिया भी मैच देखने पहुंचे थे. इस मुकाबले के बाद रिपोर्टर्स ने सैकिया से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पूछा. BCCI अधिकारी ने बताया वो वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द सीनियर टीम में लाने की कोशिश करेंगे. इसका अर्थ है कि वैभव अब अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी शानदार खिलाड़ी के रूप में सामने आ रहे हैं और उनका भविष्य उज्ज्वल है. BCCI उन्हें क्रिकेट के टॉप लेवल तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.’
RCB की जीत पर जताई खुशी
IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हुई. GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. RCB के लिए रसिख सलाम ने 3 विकेट झटके, वहीं जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
जवाब में RCB ने विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत 5 विकेट रहते 18 ओवर में ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और IPL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. RCB की जीत पर देवजीत सैकिया ने खुशी जताई कहा, ‘IPL के सफल सीजन का समापन हो गया है. दो महीने का यह सफर समाप्त हो गया है. मुझे उम्मीद है कि फैंस के लिए यह समय शानदार रहा होगा और RCB को लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने की बधाई.’
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 जीतने के बाद RCB पर हुई करोड़ों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी को मिली कार, BCCI ने दिल खोलकर लुटाया पैसा
संबंधित खबरें
अगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
13 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
55 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
2 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
4 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
11 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
13 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines