IPL 2026: 'हमारा पहला सवाल...', लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली का रिएक्शन आया सामने, फैंस को बताया बड़ा सीक्रेट

Virat Kohli Reaction on IPL Trophy Win: आईपीएल 2026 की ट्रॉफी RCB ने अपने नाम की. लगातार दूसरे साल उन्होंने खिताब जीता है. विराट कोहली का अब इस जीत पर रिएक्शन सामने आया है.

Virat Kohli RCB (11)
1 / 6

Virat Kohli Reaction on IPL Trophy Win: IPL 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की और लगातार दूसरी ट्रॉफी पर कब्जा किया. RCB ने IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद IPL 2026 में भी ट्रॉफी अपने नाम की. यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए काफी बड़ी खुशखबरी है. इस पर अब विराट कोहली की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

विज्ञापन

RCB ने GT को फाइनल में 5 विकेट से हराया

RCB ने GT को फाइनल में 5 विकेट से हराया2 / 6

गुजरात टाइटंस फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बोर्ड पर दर्ज किए. RCB के गेंदबाजों का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और 5 विकेट से मैच जीता.

विज्ञापन

विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच

विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच3 / 6

विराट कोहली ने IPL 2026 के फाइनल में साबित किया कि उन्हें चेज मास्टर क्यों कहा जाता है. विराट ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की पारी खेली और टीम को जीत तक ले गए. अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के जड़े.

विराट कोहली ने पोस्ट की ट्रॉफी के साथ तस्वीरें

विराट कोहली ने पोस्ट की ट्रॉफी के साथ तस्वीरें4 / 6

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर IPL 2026 की ट्रॉफी के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की. वो रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल के साथ ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. वह एक तस्वीर में क्रुणाल पांड्या के साथ दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

चैंपियन बनने के बाद आया विराट का रिएक्शन

चैंपियन बनने के बाद आया विराट का रिएक्शन5 / 6

IPL 2026 ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने बताया कि पिछले साल ही RCB ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखा था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए लिखा, 'हमने पिछले साल खुद से यह सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार जीत सकते हैं?'

विराट कोहली का IPL 2026 में प्रदर्शन

विराट कोहली का IPL 2026 में प्रदर्शन6 / 6

विराट कोहली ने 16 मैच खेले और 675 रन बनाए. उन्होंने 56.25 के औसत से बल्लेबाजी की है. उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 165.84 का रहा है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन