IND A vs AUS A: भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के मुकाबले का बदला वेन्यू, जानें क्यों लिया गया बड़ा फैसला

India A Women vs Australia A Women: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय A महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम के बीच होने वाले टेस्ट मैच का वेन्यू बदल दिया है. इसकी वजह बीसीसीआई ने बताई है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

BCCI/ Image Source: BCCI

BCCI/ Image Source: BCCI

India A Women vs Australia A Women: ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम भारत दौरे पर है. अभ तक ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम और भारतीय A महिला टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा चुकी है, जिसे ऑस्ट्रेलिया A ने 3-0 से अपने नाम किया था. अब बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया A महिला के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच का वेन्यू बदल दिया है. बीसीसीआई ने ये फैसला मुकाबला शुरू होने से 6 दिन पहले लिया है.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने लिया फैसला

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए की महिला के बीच 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच एक मल्टी डे मैच का आयोजन किया जाना है. तय शेड्यूल के मुताबिक ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना था. लेकिन अब बोर्ड ने इस मैच का पता बदल दिया है. अब मुकाबला धर्मशाला में नहीं खेला जाएगा बल्कि उसकी जगह मोहाली के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

अब फैंस के मन में ये सवाल है कि आखिरकार बीसीसीआई ने इस मैच का वेन्यू क्यों बदल दिया. इसके पीछे की वजह धर्मशाला का मौसम बना. जहां पर मैच के दौरान बारिश होने का खतरा है और उसका असर ग्राउंड पर भी देखने को मिलेगा. इसलिए बीसीसीआई ने वेन्यू बदल दिया है ताकि बारिश का असर खेल पर न पड़े.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप

भारत A महिला और ऑस्ट्रेलिया A महिला के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 30 रनों से बाजी मारी, जबकि आखिरी मैच को भी ऑस्ट्रेलिया ने 7 रनों से जीता और सीरीज पर क्लीन स्वीप कर लिया.

इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला और दूसरा मुकाबला खेला जा चुका है. भारत ने पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की और 2 विकेट से मैच जीता. अब सीरीज का तीसरा मैच 25 सितंबर को खेला जाना है. ये मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी.

विज्ञापन

भारत A महिला और ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का स्क्वाड एकमात्र टेस्ट मैच के लिए

भारत A महिला टीम: यास्तिका भाटिया, अनुष्का शर्मा, अक्षिता भगत, तेजल हसबनिस, जिंतिमानी कलिता, मादिवाला ममता, सुश्री दिब्यदर्शिनी, निकी प्रसाद, प्रिया पुनिया, सयाली सतघरे, शबनम शकील, शुभा सतीश, तनिशा सिंह, सुची उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा,

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम: डार्सी ब्राउन, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, सिएना जिंजर, मिली इलिंगवर्थ, चार्ली नॉट, अनिका लियरॉयड, केटी मैक, लिली मिल्स, फ्रेंकी निक्लिन, हेली सिल्वर होम्स, रेचल ट्रेनामैन, टायला व्लामिन्क, कोर्टनी वेब, ताहिया विल्सन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ