नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। बोर्ड ने सलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि एक बार फिर चेतन शर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुख्य चयनकर्ता बनाया है। बीसीसीआई ने ऐलान करते हुए कहा कि अखिल भारतीय वरिष्ठ पुरुष चयन समिति नियुक्तियों की घोषणा की। बोर्ड ने कहा कि क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) में शामिल सदस्यों सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति के मेंबर्स के लिए व्यापक चयन प्रक्रिया अपनाई।
बोर्ड को मिले 600 आवेदन
चयन प्रक्रिया के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पांच पदों के विज्ञापन के बाद बोर्ड को लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए। आधिकारिक विज्ञापन 18 नवंबर 2022 को जारी किया गया था। इसके बाद उचित विचार-विमर्श के बाद CAC ने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 11 व्यक्तियों को चुना। इन इंटरव्यूज के आधार पर समिति ने वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की सिफारिश की है।
और पढ़िए –IND vs SL: शुभमन गिल के स्ट्रेट ड्राइव पर झूम उठी लड़कियां, दर्शकों में भर गया उत्साह, देखें Video
बीसीसीआई की नई सलेक्शन कमेटी में हाेंगे ये मेंबर
1) चेतन शर्मा
2) शिव सुंदर दास
3) सुब्रतो बनर्जी
4) सलिल अंकोला
5) श्रीधरन शरथ
चेतन शर्मा पर एक बार फिर भरोसा
बोर्ड ने कहा है कि समिति ने वरिष्ठ पुरुषों की चयन समिति के अध्यक्ष की भूमिका के लिए चेतन शर्मा की सिफारिश की है। उल्लेखनीय है कि टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन के बाद सलेक्शन कमेटी भंग कर दी गई थी। इसके बाद नए सिरे से विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए। हालांकि चेतन शर्मा पहले भी चीफ सलेक्टर थे और अब एक बार फिर उन्हें दोबारा ये जिम्मेदारी मिल गई है।
और पढ़िए –IND vs SL: Rahul Tripathi ने ठोका खतरनाक छक्का, 2 कदम निकाले और उड़ा डाले गेंदबाज के होश, देखें
ये होंगी चुनौतियां
फिलहाल भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज खेल रही है। वनडे सीरीज के लिए पहले ही टीम का अनाउंसमेंट हो चुका है, ऐसे में नई कमेटी के सामने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ नई टीम चुनने की चुनौती होगी। इस साल वनडे वर्ल्ड कप का भी आयोजन होना है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines