नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को अपनी क्रिकेट सलाहकार समिति की नियुक्ति की घोषणा की है। तीन सदस्यीय समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक को शामिल किया गया है। अशोक मल्होत्रा ने 7 टेस्ट और 20 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
उन्होंने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। परांजपे ने भारत के लिए 4 एकदिवसीय मैच खेले हैं और वह सीनियर मेंस की चयन समिति का हिस्सा थे। सुलक्षणा नाइक ने 11 साल के करियर में भारत के लिए दो टेस्ट, 46 एकदिवसीय और 31 T20I खेले हैं। वह तीन सदस्यीय CAC का हिस्सा बनी हुई हैं।
क्रिकेट सलाहकार समिति
बीसीसीआई संविधान के अनुसार, चयन समिति की नियुक्ति सीएसी द्वारा की जाती है। हालांकि मदन लाल के 70 वर्ष के होने के बाद पिछले साल अक्टूबर से सलाहकार समिति बिना किसी प्रमुख के काम कर रही थी। आरपी सिंह ने अपने कार्यकाल की समाप्ति के बाद समिति छोड़ दी थी क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में स्काउट के रूप में शामिल हुए थे।
और पढ़िए-AUS vs WI: मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंद पर चारों खाने चित हुआ बैटर..उड़ गई गिल्लियां, देखें
नवंबर में चेतन शर्मा के नेतृत्व वाले पांच सदस्यीय पैनल को हटाने के बाद नवनियुक्त सीएसी सदस्य अब वरिष्ठ चयन समिति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के कई पूर्व क्रिकेटरों ने चार जोन से चयन समिति पैनल के लिए आवेदन किया है।
और पढ़िए-खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
6 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines