हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह

Mens U19 Team India Announced: 2026 का अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने अपने नाम किया. अब BCCI ने नई शुरुआत करने का मन बना लिया है और श्रीलंका के खिलाफ दौरे के लिए नई अंडर 19 टीम का ऐलान किया है.

विज्ञापन
BCCI ने किया टीम का ऐलान (Image Credit: AI Generated)

Mens U19 Team India Announced: टीम इंडिया ने हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था. अब BCCI ने अगले वर्ल्ड कप के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और श्रीलंका दौरे के लिए नई अंडर 19 टीम का ऐलान किया है. BCCI ने कुछ समय पहले महिला टीम का ऐलान किया था और अब मेंस स्क्वाड की भी आधिकारिक रूप से घोषणा हो गई है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को यूथ वनडे टीम में जगह मिली है.

BCCI ने नई अंडर 19 टीम इंडिया का किया ऐलान

BCCI ने हाल ही में नई भारतीय अंडर 19 टीम का ऐलान किया है. श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और दो मल्टी डे टेस्ट मैचों के लिए मेंस टीम सामने आ गई है. यशबर्धन सिंह चौहान को यूथ वनडे और मल्टी-डे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. नीचे दोनों स्क्वाड दिए गए हैं:

भारतीय मेंस U19 वनडे टीम: सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (vc), यशबर्धन सिंह चौहान (c), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (wk), अन्वय द्रविड़ (wk), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्य परेश पटेल, मोहित उलवा, ईशान सूद.

विज्ञापन

भारतीय मेंस U19 मल्टी-डे टीम: सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (vc), यशबर्धन सिंह चौहान (c), पटेल कुश, मनाल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (wk), आर्यन संदेश सकपाल (wk), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्य परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट.

ये भी पढ़ें:- AFG सीरीज के लिए फिट होने के बावजूद दोबारा कैसे चोटिल हो गए हार्दिक पांड्या? सामने आई ‘इनसाइड’ स्टोरी

विज्ञापन

वनडे सीरीज के लिए भारत का U19 स्क्वाड

तारीख दिन समय मैच फॉर्मेट स्थान
4 जुलाई 2026शनिवार10:00 AMभारत vs श्रीलंकापहला एकदिवसीय मैचहंबनटोटा
6 जुलाई 2026सोमवार10:00 AMभारत vs श्रीलंकादूसरा एकदिवसीय मैचहंबनटोटा
9 जुलाई 2026गुरुवार10:00 AMभारत vs श्रीलंकातीसरा एकदिवसीय मैच हंबनटोटा

मल्टी डे सीरीज के लिए भारत का U19 स्क्वाड

तारीख दिन समय मैच फॉर्मेट स्थान
13–16 जुलाई 2026सोमवार–गुरुवार10:00 AMभारत vs श्रीलंकापहला मल्टी डे मैचगॉल
20–23 जुलाई 2026सोमवार–गुरुवार10:00 AMभारत vs श्रीलंकादूसरा मल्टी डे मैचकोलंबो

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 200 के स्ट्राइक रेट से की गेंदबाजों की ‘कुटाई’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola