Duleep Trophy Schedule Announced: वैभव सूर्यवंशी भारतीय T20I टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं. वह सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के जरिए टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करने वाले हैं. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे. वह दलीप ट्रॉफी 2026 में खेलते खेलेंगे. BCCI ने अब इस पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. दलीप ट्रॉफी के चार मैचों का आयोजन बेंगलुरु में होगा, जबकि फाइनल मैच चेन्नई में खेला जाएगा.
दलीप ट्रॉफी के शेड्यूल का हुआ ऐलान
BCCI ने आधिकारिक रूप से दलीप ट्रॉफी के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. 23 से 26 अगस्त के बीच ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा. क्वार्टर फाइनल मैचों की विजेता टीमें 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच सेमीफाइनल खेलेंगी, वहीं 6 सितंबर से 10 सितंबर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में फाइनल होगा. नीचे दलीप ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल दिया गया है:
- 23–26 अगस्त 2026: ईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन (क्वार्टर फाइनल 1) – BCCI COE ग्राउंड 2 (बेंगलुरु)
- 23–26 अगस्त 2026: नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन (क्वार्टर फाइनल 2) – BCCI COE ग्राउंड 1 (बेंगलुरु)
- 30 अगस्त–2 सितंबर 2026: सेंट्रल जोन vs QF 1 विजेता (सेमीफाइनल 1) – BCCI COE ग्राउंड 1 (बेंगलुरु)
- 30 अगस्त–2 सितंबर 2026: साउथ जोन vs QF 2 विजेता (सेमीफाइनल 2) – BCCI COE ग्राउंड 2 (बेंगलुरु)
- 6–10 सितंबर 2026: SF 1 विजेता vs SF 2 विजेता (फाइनल) – एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई)
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट को मिलेगा नया ‘GOD’, सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने के करीब जो रूट
किस टीम से खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
टीम इंडिया अभी कोई T20I नहीं खेल रही है. इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे. दलीप ट्रॉफी के लिए उन्हें ईस्ट जोन के स्क्वाड में शामिल किया गया है. वैभव टीम के उपकप्तान नियुक्त किए गए हैं और वह ईशान किशन की कप्तानी में खेलेंगे. वैभव सूर्यवंशी 23 अगस्त से एक्शन में नजर आएंगे. इसके बाद वह सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज में टीम इंडिया की जर्सी में खेलेंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: कौन हैं मानव सुथार? जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लेकर टीम इंडिया को दिलाई 165 रनों से बड़ी जीत
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
37 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines