27 साल की उम्र में ही इस स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, गिल-अभिषेक के खिलाफ खेलकर बनाया था नाम

Bangladesh Cricket Team: क्रिकेट की दुनिया में कई खिलाड़ी लगभग 30 साल की उम्र में इंटरनेशनल लेवल पर डेब्यू करते हैं. ऐसे समय में 27 साल के एक उभरते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ी ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. एक समय इस खिलाड़ी को भविष्य का स्टार कहा जा रहा था.

Qazi Onik Retirement

Qazi Onik Retirement

Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय कई बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा है. इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है. बांग्लादेश के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने सभी को चौंकाते हुए अब क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लिया है. आर्थिक तंगी और लगातार मौका नहीं मिलने के कारण इस खिलाड़ी ने ये बड़ा फैसला किया है. इस बांग्लादेशी तेज गेंदबाज ने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के खिलाफ भी खेलकर अच्छा प्रदर्शन किया है.  

विज्ञापन

27 साल की उम्र में क्रिकेटर ने लिया संन्यास 

बांग्लादेश के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज काजी ओनिक ने अचानक क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लिया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज काजी ने बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड कप 2018 में खेला था. जहां पर उनकी स्पीड के कारण वो चर्चा का केंद्र बन गए थे. कुछ दिग्गज उन्होंने बांग्लादेश का अगला स्टार गेंदबाज मान रहे थे. साल 2020 में नेशनल क्रिकेट लीग के दौरान वो डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए थे. जिसके कारण ही उनके ऊपर 2 साल का बैन लग गया था. उस बैन के बाद काजी का करियर पूरी तरह से दोबारा कभी पटरी पर नहीं आ सका. बांग्लादेश में भी उन्हें मौके मिलना बंद हो गए. जिसके कारण ही वो आर्थिक तंगी से भी गुजरने लगे. इन्हीं कारणों के चलते अब उन्होंने संन्यास का फैसला किया है. 

विज्ञापन

जानिए कैसा रहा काजी ओनिक का करियर

काजी ओनिक ने अपने करियर में कुल 12 फर्स्ट क्लास मैच खेले. जिसमें उन्होंने 196 रन बनाने के साथ ही साथ 31 विकेट भी हासिल किया. 50 लिस्ट ए मैचों में काजी ने 66 विकेट लेने के साथ ही साथ 211 रन भी बनाए. वहीं 17 टी-20 मैचों में उन्होंने 15 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था. ओनिक ने अपना आखिरी मुकाबला 2024 में खेला था. उसके बाद से वो मौके का इंतजार ही कर रहे थे. अब देखना है कि क्या वो किसी और देश के लिए खेलते हुए नजर आते हैं. हाल के समय में कई खिलाड़ियों ने ये रास्ता चुना है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ