इंडिया की टेस्ट टीम में होगी इन 3 स्टार खिलाड़ियों की एंट्री! IPL 2026 के बीच BCCI ने बनाया मास्टर प्लान
BCCI: आईपीएल 2026 मौजूदा समय में खेला जा रहा है. ऐसे समय में बीसीसीआई टेस्ट फॉर्मेट में कमबैक करने का प्लान बना रही है. जिसके कारण ही बीसीसीआई टेस्ट टीम में इन 3 स्टार खिलाड़ियों की जगह पक्की कर सकती है. ये फिलहाल घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

BCCI: टीम इंडिया ने हाल के समय में वनडे और टी-20 फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऐसा नहीं रहा है. टीम इंडिया पिछले 2 सालों से टेस्ट फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. ऐसे में टीम में कुछ बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. बीसीसीआई अब मध्यक्रम में 3 स्टार खिलाड़ियों की जगह पक्की करने के बारे में विचार कर रहा है. इन 3 खिलाड़ियों को अब मौके मिलने वाले हैं.
देवदत्त पडिक्कल
2 / 6टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक देवदत्त पडिक्कल को अब बीसीसीआई नंबर 3 पर लंबे समय तक मौका देना चाहती है. घरेलू क्रिकेट में पडिक्कल लंबे समय से रनों की बारिश कर रहे हैं.
ऋतुराज गायकवाड़
3 / 6सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को भी मध्यक्रम में मौका दिया जा सकता है. गायकवाड़ स्पिनरों को बहुत अच्छे से खेलते हैं, ऐसे में उन्होंने नंबर 5 पर खिलाया जा सकता है. जिससे बल्लेबाजी को और मजबूत किया जा सके.
साई सुदर्शन
4 / 6टीम मैनेजमेंट लंबे समय से नंबर 3 पर साई सुदर्शन को मौका दे रहा था. सुदर्शन अब तक उसका फायदा नहीं उठा पाए हैं. जिसके कारण ही अब अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
नीतीश कुमार रेड्डी
5 / 6मध्यक्रम में नीतीश कुमार रेड्डी को भी मौका दिया जा रहा था. रेड्डी बल्ले के साथ पिछले कई मुकाबलों से फेल हो रहे हैं. ऐसे में उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. रेड्डी से गिल गेंदबाजी भी बहुत ही कम कराते हैं.
ध्रुव जुरेल
6 / 6विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी बीसीसीआई अब लंबे समय तक मौका देने के बारे में विचार कर रही है. जुरेल टीम इंडिया में बतौर बल्लेबाज भी खेलने को तैयार नजर आ रहे हैं.