IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ महारिकॉर्ड, स्टार खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कम समय में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में भले ही सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला. सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. हालांकि उसके बाद भी उन्होंने आईपीएल इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ही 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव टॉप पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में कई स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी  2 / 6

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अब आईपीएल में 500 रन बना लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने ये कारनामा 15 साल 26 दिनों की उम्र में किया है. सूर्यवंशी फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

विज्ञापन

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ 3 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 19 साल 164 दिनों की उम्र में ये कारनामा किया था. आईपीएल में पृथ्वी की बहुत ही शानदार शुरुआत हुई थी. शॉ फिलहाल बेंच पर ही बैठे हुए नजर आ रहे हैं.

संजू सैमसन

संजू सैमसन 4 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फिलहाल खेल संजू सैमसन का नाम भी लिस्ट में नजर आ रहे हैं. संजू सैमसन ने 19 साल 195 दिनों में अपने 500 आईपीएल रन पूरे कर लिए थे. सैमसन उस समय राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं.

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत 5 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत चौथे नंबर पर नजर आ रहे हैं. पंत ने 19 साल 220 दिनों की उम्र में अपने 500 आईपीएल रन पूरे कर लिए थे. ऋषभ पंत उस समय दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे.

ईशान किशन

ईशान किशन 6 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी बहुत अच्छी शुरुआत मिली थी. किशन ने 19 साल 295 दिनों की उम्र में अपने 500 आईपीएल रन पूरे कर लिए थे. किशन उस समय मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन