Bangladesh Cricketer Set to Quit Test Cricket: व्हाइट बॉल क्रिकेट की बढ़ती पॉपुलरिटी के बीच कई खिलाड़ी इन दिनों टेस्ट क्रिकेट से दूरी बना रहे हैं। खासतौर से फ्रेंचाइजी क्रिकेट के कारण कई खिलाड़ी रेड बॉल फॉर्मेट को छोड़ रहे हैं। इसी बीच अब बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने भी टेस्ट क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेशी पेसर टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के लिए तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक वह अपनी लंबे समय से चली आ रही इंजरी की समस्या और व्हाइट बॉल क्रिकेट पर फोकस के कारण तस्कीन ये फैसला कर सकते हैं। फिलहाल ताजा जानकारी यह है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने से मना कर दिया है।
क्यों लिया ये फैसला?
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को जो लेटर भेजा गया है उसमें तस्कीन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट पर फोकस करने की इच्छा जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे उनको अपनी कंधे की चोट से रिकवर होने में मदद मिलेगी। वहीं यह भी बताया गया कि बीसीबी के एक टॉप अधिकारी ने इस बात को कंपर्म भी किया है। शनिवार को बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशन चेयरमैन जलाल युनुस ने क्रिकबज से कहा,’तस्कीन ने एक लेटर बोर्ड को भेजा है जिसमें उन्होंने क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट में नहीं खेलने की इच्छा जताई है। जब बांग्लादेश प्रीमियर लीग खत्म होगी तब हम इस पर बातचीत करेंगे।’
उन्होंने आगे कहा,’टीम के हेड कोच चंडिका हाथुरुसिंघा को इस पर बात करनी चाहिए।’ जानकारी के मुताबिक हेड कोच को यह बात पता थी और उन्होंने पेसर से अपने फैसले को बदलने पर विचार करने के लिए भी कहा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ सेलेक्टर मिन्हाजुल अबेदिन ने बताया कि सभी को बैठकर इस बात बात करनी चाहिए और फिर कोई आगे कॉल लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि तस्कीन हमारे सभी फॉर्मेट के अनुबंधित खिलाड़ी हैं। हमें अपने डॉक्टर्स से बात करनी होगी और उनकी इंजरी के स्टेटस की रिपोर्ट लेनी होगी। उसके बाद ही यह देखा जाएगा कि वह अपना फैसला बदलते हैं या नहीं।
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर सस्पेंस
आपको बता दें कि तस्कीन को पिछले साल आईपीएल के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा एनओसी नहीं दी गई थी। इस साल भी बोर्ड उनकी चोट के कारण रिस्क नहीं लेना चाहता है। साथ ही 1 जून से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए वह पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं इस पर भी सस्पेंस है। तस्कीन तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश के अहम खिलाड़ी हैं। अब देखना होगा कि आईसीसी इवेंट से पहले वह कितना तैयार होते हैं और अपनी कंधे की चोट से उबर पाते हैं। इससे पहले मुस्तफिजुर रहमान ने भी ऐसा ही किया था और इंजरी का हवाला देकर टेस्ट क्रिकेट छोड़ा था। उन्हें बोर्ड ने आईपीएल के लिए एनओसी भी दे दी थी।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 से बाहर हो सकते हैं श्रीलंका और बांग्लादेश के कई खिलाड़ी! सामने आई बड़ी वजह
यह भी पढ़ें- Jasprit Bumrah IND vs ENG: बुमराह ने टेस्ट में रचा इतिहास, कपिल देव से लेकर अश्विन तक सबको छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
18 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
40 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
59 mins agoLIVE: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, सस्ते में पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines