Jasprit Bumrah IND vs ENG: बुमराह ने टेस्ट में रचा इतिहास, कपिल देव से लेकर अश्विन तक सबको छोड़ा पीछे

Jasprit Bumrah Test Cricket Record, IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा कारनामा करते हुए रविचंद्रन अश्विन से लेकर कपिल देव तक सभी को पीछे छोड़ दिया।

Jasprit Bumrah Fastest 150 Test Wickets Indian By Fewest Balls IND vs ENG 2nd Test

Jasprit Bumrah Fastest 150 Test Wickets Indian By Fewest Balls IND vs ENG 2nd Test (Image- News24)

विज्ञापन

Jasprit Bumrah Test Cricket Record, IND vs ENG: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विशाखापट्टम टेस्ट में अंग्रेज बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 10वां फाइव विकेट हॉल लिया। साथ ही उन्होंने अपना चौथा विकेट लेते ही 150 टेस्ट विकेट भी पूरे कर लिए। वह भारत के लिए 150 टेस्ट विकेट लेने वाले 17वें गेंदबाज बने। इतना ही नहीं उन्होंने पांचवां विकेट लेते हुए रवि शास्त्री के 151 टेस्ट विकेटों की बराबरी की। इसके अलावा बुमराह भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 150 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। वहीं उन्होंने कपिल देव के एक 41 साल पुराने रिकॉर्ड को भी बराबर कर लिया।

विज्ञापन

बुमराह बने नंबर 1 भारतीय

जसप्रीत बुमराह सबसे कम गेंदों में 150 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने कपिल देव, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और उमेश यादव सभी को पीछे छोड़ दिया। आइए देखते हैं क्या कहते हैं नंबर्स:-

  1. जसप्रीत बुमराह- 6781 बॉल 150 टेस्ट विकेट
  2. उमेश यादव- 7661 बॉल 150 टेस्ट विकेट
  3. मोहम्मद शमी- 7755 बॉल 150 टेस्ट विकेट
  4. कपिल देव- 8378 बॉल 150 टेस्ट विकेट
  5. रविचंद्रन अश्विन- 8380 बॉल 150 टेस्ट विकेट

कपिल देव के 41 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1983 में अहमदाबाद के मैदान पर 83 रन देकर 9 विकेट झटके थे। उन्होंने उस पारी में नंबर 3,4,5,6 के बल्लेबाजों का विकेट लिया था। अब बुमराह टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय पेसर बन गए हैं। उन्होंने कपिल देव के 41 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बुमराह ने अपना 10वां फाइव विकेट हॉल लिया और भारतीय सरजमीं पर उनका दूसरा फाइव विकेट हॉल था। वह 150 विकेट टेस्ट में लेने वाले 8वें तेज गेंदबाज भी बने।

विज्ञापन

इस पारी में उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट, ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स को आउट कर सभी बड़े खिलाड़ियों का विकेट लिया। बुमराह ने पारी में 15.5 ओवर की गेंदबाजी की और 45 रन देकर छह विकेट झटके। इंग्लैंड की टीम 253 रन पर ढेर हो गई। इसी के साथ पहली पारी में 396 रन बनाने वाली टीम इंडिया कौ 143 रन की लीड मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ