Mehidy Hasan Miraz Hospitalized: बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए सिर में गंभीर चोट लगी थी. दरअसल, श्रृंखला के दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान मेहदी के साथ यह हादसा हुआ और इसके बाद वो घुटनों के बल बैठे रहे. बाद में फिजियो ने आकर उनकी जांच की और फिर उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी. हालांकि, अब खबर आ रही है कि मिराज को अस्पताल में भर्ती किया गया है और वो अगले 24 घंटों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे.
कैसे चोटिल हुए बांग्लादेश के कप्तान?
ढाका में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज के साथ हादसा हुआ. पारी के 34वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज राइली मेरिडिथ ने एक बाउंसर गेंद फेंकी, जो मेहदी के हेलमेट के किनारे से टकराई. इसके बाद हसन ने सिर पर आई चोट पर हाथ रखा और घुटनों के बल गिर गए. इसके बाद बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान आए और उनका टेस्ट किया.
मेहदी को इसी बीच उल्टी भी हुई और ऑस्ट्रेलियाई टीम के डॉक्टर्स भी मैदान पर आए. मैदान पर स्ट्रेचर भी लाया गया लेकिन बांग्लादेशी कप्तान खड़े हो गए और खेलने के लिए तैयार हो गए. इसके बाद हसन ने बल्लेबाजी जारी रखी और अपनी टीम को दूसरे वनडे में जीत दिलाई.
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup: 3 रेड कार्ड का महाड्रामा! मैक्सिको ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 2-0 से दी पटखनी
अस्पताल में भर्ती हुए मेहदी हसन मिराज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने बताया कि मेहदी हसन मिराज को अस्पताल में भर्ती किया गया है. उन्होंने कहा, ‘मेहदी हसन मिराज को मैच के दौरान सिर में चोट लगी थी. मैदान पर जांच के बाद उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा. हमने अतिरिक्त जांच और चोट पर निगरानी के लिए हसन को अस्पताल भेजा है और वो अगले 24 घंटे तक वहां रहेंगे.’ ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेशी कप्तान अब खतरे से बाहर हैं लेकिन उन्हें अभी अस्पताल में ही समय बिताना होगा.
ये भी पढ़ें:- क्या रद्द हो जाएगी टीम इंडिया की अगली T20I सीरीज? आयरलैंड क्रिकेट के बयान से मची खलबली!
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines