IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में पिछड़े वैभव सूर्यवंशी, SRH का धाकड़ बल्लेबाज बना नंबर 1, देखें टॉप 5 लिस्ट

Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की दौड़ रोचक बनती जा रही है. SRH के तूफानी बल्लेबाज नंबर 1 बन चुके हैं. आइए टॉप 5 लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Abhishek Sharma (1)
1 / 6

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप थमाई जाती है. हेनरिक क्लासेन के पास यह कैप थी लेकिन अब उनके ही साथी अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शतक जड़कर नंबर 1 स्पॉट हासिल कर लिया है. वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पिछड़ गए हैं. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी खेलकर टॉप पर आ गए हैं. उन्होंने 7 मैचों में 53.83 के शानदार औसत से 323 रन बनाए हैं. अभिषेक ने टूर्नामेंट में कुल दो अर्धशतक और एक शतक जड़ा है.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन3 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 7 मैचों में 320 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा की तरह ही उनका औसत 53 का है. IPL 2026 में अब तक उन्होंने कुल 3 अर्धशतक जड़े हैं. क्लासेन ऑरेंज कैप से मात्र 3 रन दूर हैं.

शुभमन गिल

शुभमन गिल4 / 6

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 5 मैचों में 265 रन बनाए हैं. गिल का सर्वाधिक स्कोर इसी बीच 86 का रहा है और उन्होंने 151.42 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. गिल ने अन्य खिलाड़ियों की तुलना में कम मैच खेले हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली5 / 6

विराट कोहली ने IPL 2026 में अब तक 6 मैच खेले हैं और वो 49.40 के औसत से 247 रन बनाने में सफल हुए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 157.32 का है. IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो चौथे स्थान पर हैं.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी6 / 6

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी पिछड़ गए हैं. पहले वो नंबर 4 पर थे लेकिन अब एक पायदान नीचे आ गए हैं. वैभव ने 6 मैच खेले हैं और 41 के शानदार औसत से 246 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 236.53 का है और वो दो अर्धशतक जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन