IPL 2026 के बाद टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी! खराब फॉर्म के कारण सिलेक्टर्स उठा सकते हैं चौंकाने वाला कदम

Team India: भारत के सभी खिलाड़ी IPL 2026 में अलग-अलग टीमों का हिस्सा हैं. कुछ अपने प्रदर्शन से धमाल मचा रहे हैं, वहीं कुछ संघर्ष कर रहे हैं. अगर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी IPL में अपनी खराब फॉर्म जारी रखते हैं, तो वो भारतीय स्क्वाड से बाहर हो सकते हैं.

Suryakumar Yadav Varun Chakravarthy
1 / 6

Team India: IPL 2026 में अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है, तो सिलेक्टर्स उन्हें टीम इंडिया में जगह देने के बारे में जरूर सोचते हैं. अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ियों ने IPL के दम पर ही टीम इंडिया में जगह बनाई है. हालांकि, कई बार IPL में खराब प्रदर्शन खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर भी कर देता है. अभी कुछ खिलाड़ी हैं, जो अगर IPL में खराब प्रदर्शन करते हैं, तो उनका भारतीय टी20 टीम से पत्ता कट सकता है.

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती2 / 6

वरुण चक्रवर्ती के लिए IPL 2026 कुछ खास नहीं रहा है. 5 मैचों में उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए हैं. अगर पिछले मैच को हटा दिया जाए, तो 4 मुकाबलों में उनके नाम सिर्फ दो विकेट थे. साफ तौर पर वो खराब फॉर्म में नजर आ रहे हैं और ऐसा ही चलता रहा, तो वो टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह3 / 6

रिंकू सिंह ने IPL 2026 में अब तक 7 मैच खेले हैं और मात्र 132 रन बनाए हैं. पिछले मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़ा था. इसके पहले 6 मैचों से वो फ्लॉप साबित हो रहे थे. अगर उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ, तो वो टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह किसी अन्य फिनिशर को मौका दिया जा सकता है.

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर4 / 6

वॉशिंगटन सुंदर ने IPL 2026 में अब तक छह मैच खेले हैं और मात्र एक विकेट झटकने में सफल हुए हैं. गुजरात टाइटंस उन्हें नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का मौका दे रही है. इसके बावजूद 6 मैचों में उन्होंने सिर्फ 137 रन बनाए हैं. ऐसा प्रदर्शन उन्हें भारत की टी20 टीम से बाहर कर सकता है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव5 / 6

भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. IPL 2026 में उन्होंने कुल 6 मैच खेले हैं और मात्र 121 रन बनाने में सफल हुए हैं. कप्तान होने के बावजूद भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह पर खतरा मंडरा रहा है. उन्हें दोबारा फॉर्म में आना होगा, वरना कुछ सीरीज के बाद उन्हें बाहर किया जा सकता है.

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज6 / 6

मोहम्मद सिराज ने IPL 2026 में अब तक 6 मैच खेले हैं और वो 6 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. हालांकि, सिराज अपने ओहदे के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. उनकी ही टीम के प्रसिद्ध कृष्णा और कगिसो रबाडा ने उनसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन