BAN vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप का रोमांच जारी है। रविवार को भी एक रोमांचक मुकाबला हुआ है, जिसमें बांग्लादेश ने 3 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। 11 बना भी लिए, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट गिरे और जिम्बाब्वे हार गई। इस मैच में शाकिब अल हसन ने भी एक शानदार रन आउट भी किया है।
वैसे तो बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन अपनी बॉलिंग और बैटिंग के दम पर मैच पलटते हैं, लेकिन आज उन्होंने मैदान पर अपनी फील्डिंग से कमाल कर दिया। उन्होंने 64 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे Sean Williams को रन आउट कर दिया।
अभी पढ़ें – IND vs SA: सबसे तेज 1000 रन….टी 20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
19वें ओवर में शाकिब ने किया गजब रन आउट
दरअसल, 19वें ओवर की चौथी गेंद पर शाकिब के सामने थे सीन विलियम्स थे। विलियम्स ने गेंद ऑफ स्टंप पर हल्के हाथ से खेली जो ऑफ स्टंप पर गई, इस गेंद पर विलियम्स ने रन चुराना चाहा। लेकिन शाकिब अपने रन अप से दौड़े और गेंद उठाकर पलट कर थ्रो मारी।
शाकिब का बैलेंस भी बिगड़ा, लेकिन थ्रो सटीक लगा
थ्रो के दौरान शाकिब का बैलेंस भी बिगड़ा, लेकिन वह गेंद को सीधा स्टंप पर मारने में भी सफल रहे। जब गेंद स्टंप से जाकर लगी तब तक विलियम्स तब क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए थे, लिहाजा उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
अभी पढ़ें – PAK vs NED: पहली जीत के बाद चेहरे पर आई मुस्कान, कप्तान बाबर आजम ने दिया ये बयान
विलियम्स जिम्बाब्वे की उम्मीद थे लेकिन इस रन आउट के बाद उनकी ये उम्मीद टूट गई थी. विलियम्स ने 42 गेंदों पर 64 रन बनाए. अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने आठ चौके मारे.
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे मैच स्कोरकार्ड
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए थे, जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन ही बना सकी। इस तरहत बांग्लादेश ने तीन रन से मैच को अपने नाम कर लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines