BAN vs PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सिलहट में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जहां पर चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद बांग्लादेश की टीम मैच में आगे नजर आ रही है. पहला मुकाबला हारने वाली पाकिस्तान की टीम दूसरा मैच भी हार सकती है. हालांकि पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान मैदान पर टिके हैं, ऐसे में मुकाबला पलटने की भी बात हो रही है. पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ लगातार 3 टेस्ट पहले ही हार चुकी है.
पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने किया कमबैक
बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 232 रन ही बना सकी. दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने 390 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम चौथी पारी में 437 रनों का लक्ष्य मिला. दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने 7 विकेट गंवाकर 316 रन ही बनाए. उन्हें अभी भी जीत के लिए 121 रनों की जरूरत है. वहीं दूसरे छोर से गेंदबाज खेल रहे हैं. विकेट पर स्पिनरों के लिए मदद साफ नजर आ रही है. जिसके कारण ही पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. हालांकि पहली पारी में बुरी तरह से फेल होने वाली पाकिस्तान के बल्लेबाजी ने दूसरी पारी में थोड़ी लड़ाई अभी तक की है.
ये भी पढ़ें: हजारों की भीड़ के सामने SRH के किस खिलाड़ी ने लिया एमएस धोनी के पांव छूकर आशीर्वाद?
मोहम्मद रिजवान के भरोसे है पाकिस्तान
अजान अवैस ने सिर्फ 21 रन बनाए तो वहीं अबदुल्लाह फजल भी सिर्फ 6 रन ही जोड़ सके. हालांकि कप्तान शान मसूद ने 116 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली. स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने भी 47 रनों की बेहद अहम पारी खेली. सउद शकील एक बार फिर से फेल हुए. सलमान आगा ने भी 71 रन अपनी टीम के लिए जोड़े. दिन का खेल खत्म होने के समय विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान नाबाद 75 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं गेंदबाज साजिद खान 8 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम 4 विकेट ले चुके हैं. वहीं नाहिद राणा को भी 2 सफलता मिली है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में जगह डिजर्व नहीं करते थे ये 5 स्टार खिलाड़ी! BCCI ने फिर भी दिया मौका
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines