Mushfiqur Rahim Bizarre Dismissal BAN vs NZ 3rd ODI: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। इस दिलचस्प खेल को खेलते हुए जितना उत्साह क्रिकेटर्स में होता है उससे कहीं ज्यादा रोमांच दर्शकों में भर जाता है। बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में हुए तीसरे वनडे में कुछ ऐसा नजारा सामने आया, जिसे देख दर्शकों की हंसी छूट गई।
15वें ओवर में अजीब तरीके से हुए आउट
ये वाकया बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान 15वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने 18 रन बनाकर खेल रहे मुशफिकुर रहीम को पहली गेंद डाली तो ये टप्पा पड़ने के बाद एक्स्ट्रा बाउंस लेते हुए अंदर की ओर आई।
मुशफिकुर ने इसे बल्ले से रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ले से लगने के बाद स्टंप्स की ओर बढ़ती चली गई। बॉल को स्टंप्स की ओर जाती देख मुशफिकुर ने फुटबॉलर की तरह बॉल को पैर से रोकने की कोशिश की, लेकिन ये नहीं रुकी और गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई। इस अनोखे विकेट को देखकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों समेत फैंस की भी हंसी छूट गई।
ये भी पढ़ें: बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी के साथ लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, टीम मीटिंग को लेकर कही ये बात
18 रन पर लौटना पड़ा पवेलियन
आखिरकार मुशफिकुर रहीम को महज 18 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के जड़े। बांग्लादेश की बल्लेबाजी का प्रदर्शन इस मैच में बेहद खराब रहा। पूरी टीम 34.3 ओवर में महज 171 रन बनाकर आउट हो गए। सबसे ज्यादा रन कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बनाए। उन्होंने 84 गेंदों में 76 रन जड़े। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में एडम मिल्ने ने शानदार बॉलिंग की। उन्होंने 6.3 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं ट्रेंट बोल्ट और कोल मैक्कोनी को दो-दो विकेट मिले। कप्तान लॉकी फर्ग्यूसन और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट निकाला।
ये भी पढ़ें: ODI World Cup में नंबर 1 बल्लेबाज के रुप में उतरेंगे बाबर, गिल को करना होगा इंतजार, जानें वजह
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
21 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
43 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
54 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines