नई दिल्ली: इंग्लिश टीम अगले महीने बांग्लादेश में व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है। ये 2016 के बाद से बांग्लादेश में इंग्लैंड का पहला दौरा होगा। इस दौरे पर इंग्लैंड का 18 साल का गेंदबाज डेब्यू कर सकता है। इंग्लैंड ने इस दौरे के लिए रेहान अहमद को शामिल किया है। रेहान अगले महीने बांग्लादेश में व्हाइट बॉल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। दिसंबर में कराची में टेस्ट डेब्यू करने वाले रेहान ने सात विकेट लिए थे। उन्हें इस प्रदर्शन के बाद ODI और T20I टीम में नामित किया गया है। रेहान मैदान पर उतरते ही इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र में व्हाइट बॉल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। पाकिस्तान दौरे पर वह इंग्लैंड के सबसे कम उम्र के टेस्ट प्लेयर बने थे।
साकिब महमूद की वापसी
दूसरी ओर साकिब महमूद की एक साल बाद वनडे सीरीज में वापसी हो गई है। वह पीठ में फ्रैक्चर के साथ पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर रहे। मार्क वुड भी साल की शुरुआत में ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं। समरसेट की कप्तानी करने वाले मध्य-क्रम के बल्लेबाज टॉम एबेल को भी दोनों टीमों में नामित किया गया है। उन्हें भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। एबेल इस महीने श्रीलंका में इंग्लैंड लायंस की कप्तानी करेंगे और एलेक्स हेल्स और सैम बिलिंग्स सहित पाकिस्तान सुपर लीग के कारण कई और स्थापित खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से लाभान्वित हुए हैं।
1 मार्च से शुरू होगा दौरा
यह दौरा 1 मार्च को ढाका में शुरू होगा। जैक और बेन डकेट टी20 श्रृंखला से पहले न्यूजीलैंड से आएंगे, जबकि क्रिस जॉर्डन भी दौरे पर टी20 सीरीज के लिए उड़ान भरेंगे। वे जेसन रॉय, जेम्स विंस और महमूद की जगह लेंगे, जो एकदिवसीय श्रृंखला के बाद दौरे से वापस लौट जाएंगे। जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन चोट के कारण अनुपलब्ध रहेंगे। वनडे सीरीज आईसीसी की सुपर लीग का हिस्सा है। हालांकि दोनों टीमों ने पहले ही क्वालिफाई कर लिया है। यह विश्व कप से पहले इंग्लैंड की विदेश में अंतिम श्रृंखला है।
बांग्लादेश के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम:
जोस बटलर (कप्तान), टॉम एबेल, रेहान अहमद, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, साकिब महमूद, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, रीस टॉपले, जेम्स विंसे, क्रिस वोक्स, मार्क वुड
और पढ़िए – उमरान मलिक को वर्ल्ड कप टीम में करो शामिल, रवि शास्त्री का बड़ा बयान
टी20 टीम:
साकिब महमूद, जेसन रॉय और जेम्स विंसे की जगह बेन डकेट, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड शेड्यूल
पहला वनडे – 1 मार्च (ढाका),
दूसरा वनडे – 3 मार्च (ढाका),
तीसरा वनडे – 6 मार्च (चटोग्राम),
पहला टी20 – 9 मार्च (चटोग्राम),
दूसरा टी20 – 12 मार्च (ढाका),
तीसरा टी20 – 14 मार्च (ढाका)
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines