Josh Inglis-Nahid Rana Altercation: ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है. दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है और पहले ही मैच में बांग्लादेश ने कंगारू टीम को पराजित कर दिया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की हार ही चर्चा का मुख्य विषय नहीं रही. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और एक बांग्लादेशी खिलाड़ी के बीच भी अनबन हुई. क्रिकेट के मैदान पर यह हाई-वोल्टेज ड्रामा काफी चर्चा का विषय रहा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से भिड़ा बांग्लादेशी खिलाड़ी
पैट कमिंस और मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में जोश इंग्लिस ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर रहे हैं. मीरपुर में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान दूसरी पारी के 11वें ओवर में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा की गेंद पर जोश इंग्लिस विकेटकीपर को कैच थमा बैठे. कप्तान का विकेट लेने के बाद नाहिद बेहद खुश नजर आए और उन्होंने आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेट किया. इंग्लिस आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, लेकिन राणा का जश्न देखकर भड़क गए.
जोश इंग्लिस गुस्से में राणा की ओर बढ़े और उन्होंने कुछ बोला. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को बांग्लादेश के अन्य खिलाड़ियों ने शांत कराया और उन्होंने इंग्लिस को पवेलियन भेजा. यह विकेट बांग्लादेश के लिए काफी अहम साबित हुआ, क्योंकि यहां से कंगारू टीम की वापसी नहीं हो पाई. मैच के दौरान राणा और इंग्लिस के बीच यह बहस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- क्या मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे हार्दिक पांड्या? खास मीटिंग में तय होगा ‘रिटेन, रिलीज या ट्रेड’ का भविष्य!
बांग्लादेश ने 86 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराया
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 जून को मीरपुर में पहला वनडे मैच खेला गया. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए. मोसद्देक हुसैन ने 70 गेंदों में 86 रन की शानदार पारी खेली. मैच में बारिश का साया रहा. इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम को DLS मेथड के तहत 42.2 ओवरों में 278 रन का लक्ष्य मिला. कंगारू टीम 42.2 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 191 रन ही बना सकी. इसी वजह से बांग्लादेश को 86 रन से जीत मिली.
ये भी पढ़ें:- India A के लिए पहले मैच में फेल होने के बाद अब मैदान पर कब उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? नोट कर लीजिए तारीख और समय
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
54 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
54 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines