India A के लिए पहले मैच में फेल होने के बाद अब मैदान पर कब उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? नोट कर लीजिए तारीख और समय

Vaibhav Sooryavanshi Next Match: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाया. इसी वजह से उन्हें वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया A के स्क्वाड में जगह मिली. वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में फ्लॉप रहे. आइए जानते हैं कि अब वैभव की मैदान पर कब एंट्री होगी.

Vaibhav Sooryavanshi Next Match

कब मैदान पर उतरेंगे वैभव? (Image Credit: AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi Next Match: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. चयनकर्ताओं ने इसी वजह से सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में जगह दी. इससे पहले भारत की A टीम श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेलने पहुंची है. इस एकदिवसीय श्रृंखला में भी वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हैं. 9 जून को इंडिया A का पहला मैच खेला गया, जिसमें वैभव फेल हो गए और बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. वैभव जब भी मैदान पर आते हैं, तो फैंस का ध्यान उन पर होता है. सभी के मन में सवाल है कि सूर्यवंशी अब अगली बार मैदान पर कब उतरेंगे.

विज्ञापन

पहले मैच में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी

इंडिया A और श्रीलंका A के बीच ट्राई सीरीज का पहला मैच 9 जून को डम्बुला में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक रवैया दिखाया. हालांकि, 12 गेंदों में 14 रन बनाकर वो पवेलियन लौट गए. सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में 3 चौके लगाए. वो अपनी ताबड़तोड़ शुरुआत को बड़ा नहीं बना पाए.

विज्ञापन

कब मैदान पर उतरेंगे वैभव?

इंडिया A का इस ट्राई सीरीज में अगला मैच अफगानिस्तान A के खिलाफ 11 जून को होने जा रहा है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजर रहने वाली है. भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा. पहले मैच में वैभव भले ही केवल 14 रन बना पाए लेकिन अब उनका लक्ष्य एक बड़ा स्कोर होगा. सूर्यवंशी टी20 टीम में आ गए हैं और भारत के वनडे स्क्वाड में जगह बनाने के लिए यह उनका ऑडिशन है. अगर वो एकदिवसीय प्रारूप में भी अपनी छाप छोड़ते हैं, तो BCCI उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयार कर सकती है.

विज्ञापन

इंडिया A का पूरा स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ