क्या मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे हार्दिक पांड्या? खास मीटिंग में तय होगा 'रिटेन, रिलीज या ट्रेड' का भविष्य!

Hardik Pandya and MI Meeting: IPL 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबर सामने आई थी. हालांकि, अब बताया जा रहा है कि पांड्या के फ्यूचर को लेकर खास मीटिंग का आयोजन होगा.

Hardik Pandya (26)
1 / 6
Image Credit: Mumbai Indians Instagram

Hardik Pandya and MI Meeting: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर इसके बाद काफी सवाल खड़े होने लगे. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार पांड्या ने मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला कर लिया है. हालांकि, अब बताया जा रहा है कि पांड्या अभी भी MI में बने रह सकते हैं लेकिन ये सभी बातें एक बैठक पर निर्भर करती हैं.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या और MI की होगी मीटिंग!

हार्दिक पांड्या और MI की होगी मीटिंग!2 / 6

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस की मीटिंग होने वाली है. इसी दौरान वो IPL 2026 में MI के खराब प्रदर्शन पर चर्चा करेंगे. अभी इस मीटिंग में कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है, क्योंकि हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. (Image Credit: Hardik Pandya Instagram)

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के रिलीज या ट्रेड पर अभी कोई फैसला नहीं

हार्दिक पांड्या के रिलीज या ट्रेड पर अभी कोई फैसला नहीं  3 / 6

रिपोर्ट में साफ कर दिया गया है कि अभी हार्दिक पांड्या के रिलीज या ट्रेड को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. हालांकि, यह बात पूरी तरह से सही है कि कई टीमें हार्दिक को अपने साथ जोड़ने में रुचि दिखा रही हैं. रिपोर्ट में कहा गया, 'अभी कोई घबराहट की बात नहीं है. फ्रेंचाइजी फिर से एक साथ बैठेगी और इस सीजन के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी.' (Image Credit: Hardik Pandya Instagram)

हार्दिक पांड्या के फ्यूचर पर होगा फैसला?

हार्दिक पांड्या के फ्यूचर पर होगा फैसला?4 / 6

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में MI पिछले तीन सीजन में सिर्फ एक बार प्लेऑफ में पहुंची है. MI के साथ बैठक के दौरान हार्दिक अपने फ्यूचर को लेकर बात कर सकते हैं. यहां से साफ हो सकता है कि पांड्या आगे MI के लिए खेलेंगे या नहीं. (Image Credit: Hardik Pandya Instagram)

विज्ञापन

सूर्या ने दिए थे MI छोड़ने के संकेत

सूर्या ने दिए थे MI छोड़ने के संकेत5 / 6

सूर्यकुमार यादव ने कुछ दिनों पहले मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया था. इसके अलावा उन्होंने MI से जुड़ी सारी इंस्टाग्राम पोस्ट हटा दी थी. इसके बाद उनके टीम छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, सूर्या ने अब मुंबई इंडियंस को दोबारा फॉलो कर लिया है. (Image: Suryakumar Yadav Instagram)

सूर्यकुमार यादव के MI में भविष्य पर अपडेट

सूर्यकुमार यादव के MI में भविष्य पर अपडेट6 / 6

रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव का मुंबई इंडियंस में भविष्य सुरक्षित है. फ्रेंचाइजी अभी उनके खिलाफ कोई भी कदम नहीं उठाने वाली है. हार्दिक पांड्या की तरह सूर्या के लिए भी IPL 2026 कुछ खास नहीं रहा. (Image: Mumbai Indians Instagram)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन