BAN vs AFG: बांग्लादेशी बल्लेबाज का बड़ा धमाका, अफगानिस्तान के खिलाफ 146 रन बनाकर रचा इतिहास
Edited By Bhoopendra Rai

Najmul Shanto
Edited By Bhoopendra Rai

Najmul Shanto
BAN vs AFG: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश के युवा बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो ने 146 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। हुसैन शांतो ने 24 साल और 293 दिन की उम्र में शतक लगाकर यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
हुसैन शांतो से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 5 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, उन सभी खिलाड़ियों की उम्र 30 से ज्यादा थी। नजमुल हुसैन ने पहली पारी में 146 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 23 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद पहली पारी में बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शांतो और महमूदुल हसन जॉय ने दूसरे विकेट के लिए 212 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी भी की है। इससे पहले साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में इमरुल कायेस और शमसुर रहमान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 232 रनों की साझेदारी की थी, जो टेस्ट में बांग्लादेश की ओर से दूसरे विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।
STUMPS 🏏
Najmul Hossain Shanto's fantastic 146 steers Bangladesh to 362 for five on the opening day in Mirpur!#BANvAFG SCORECARD ▶️ https://t.co/1Ju7TtsN7J pic.twitter.com/39TmOG2vD6
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 14, 2023
मुरली विजय (भारत) – 35 साल (लगभग), 2018
शिखर धवन (भारत)- 32 साल (लगभग) 2018
शमर ब्रूक्स (वेस्टइंडीज)- 30 साल (लगभग), 2019/20
सीन विलियम्स (जिम्बाब्वे) – 34 साल (लगभग), 2020/21
सीन विलियम्स(जिम्बाब्वे) – 34 साल (लगभग), 2020/21
अगर मैच की बात करें तो बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शांतो और महमुदूल हसन जॉय की शानदार पारियों के दम पर स्थिति मजबूत कर ली है। पहली पारी में बांग्लादेश ने 382 रन बनाए हैं। उधर अफगानिस्तान के लिए पहली परी में निजात मसूद ने 5 विकेट निकाले।
(Adipex)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: