ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान एक पारी से हार चुकी है और इंग्लैंड सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है. बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में चोट की वजह से नहीं खेले थे. हालांकि अब वह दूसरे मैच में खेलेंगे. इसकी पुष्टि उन्होंने कर दी है. बाबर आजम का फिट होना पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर है.
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में खेलेंगे बाबर आजम
मैच से एक दिन पहले ही बाबर ने अपनी उपलब्धता स्पष्ट कर दी है. हालांकि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि मैं 90 प्रतिशत फिट हूं. बाबर की वापसी से पाकिस्तान टीम का हौसला बुलंद हुआ होगा. वह टीम के स्टार खिलाड़ी हैं. पहले मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया था. ऐसे में बाबर की वापसी से मेहमान टीम को राहत मिलेगी और टीम में नई उर्जा भी आएगी. बाबर ने अपनी फिटनेस पर बात करते हुए कहा कि मैंने कुछ अभ्यास सत्र फिर से किए हैं और मैं कल के मैच के लिए 90 प्रतिशत फिट हूं.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: भारत में कब-कहां और कैसे देखें इंग्लैंड-पाकिस्तान का दूसरा टेस्ट मैच? जानें सभी डिटेल्स
बाबर की गैरमौजूदगी में टीम की कमान सलमान अली आगा ने संभाली थी. लेकिन अब माना जा रहा है कि बाबर दूसरे मैच में कप्तानी संभालेंगे. बाबर को हाल ही में पाकिस्तान का दोबारा कप्तान नियुक्त किया गया था. वेस्टइंडीज दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शान मसूद से कप्तानी वापस ले ली थी और बाबर को जिम्मा दिया था.
बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 193 रन बनाए थे. इंग्लैंड की सरजमीं पर भी बाबर का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने अपनी 6 टेस्ट पारियों में 65.75 की औसत के साथ 3 अर्धशतक ठोके हैं.
पहले मैच में मिली थी शर्मनाक हार
इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में 48.1 ओवर में 171 रन बनाए थे. पहली पारी में अब्दुल्लाह शफीक ने सबसे ज्यादा रन बनाए और वह इस मैच में पाक के लिए अर्धशतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे. उन्होंने 104 गेंदों में 61 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने पहली ही पारी में विशाल स्कोर बना दिया. इंग्लिश टीम ने 89.5 ओवर में 409 रन बना डाले. इसके बाद पाकिस्तान दूसरी पारी में 135 रनों पर सिमट गई. इस तरह इंग्लैंड ने एक पारी और 103 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा का अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल के मामले में सबसे आगे
संबंधित खबरें
30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
1 hr agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
2 hrs agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
4 hrs agoइंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
5 hrs agoपहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
7 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
8 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
9 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines