नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पिछले कुछ समय से आलोचना का सामना कर रहे हैं। अब पूर्व पाकिस्तानी टेस्ट क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने भी उनकी जमकर आलोचना की है। बख्त ने करते हुए कहा कि वह जन्मजात कप्तान नहीं हैं। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के दौरान बख्त ने कहा कि बाबर में बॉर्न लीडर के स्किल की कमी है। उन्होंने कहा- “ईमानदारी से कहूं तो बाबर को एक कप्तान के रूप में बहुत कुछ सीखना है। ऐसे कई लोग हैं जो एक लीडर के रूप में पैदा हुए हैं। बाबर जन्मजात लीडर नहीं हैं।”
वह कप्तानी के लिए अच्छी पसंद नहीं थे
क्रिकेटर से विश्लेषक बने बख्त ने कहा- “जब उन्हें कप्तानी दी गई, तो मैंने अपने इंटरव्यू में कहा कि वह एक अच्छी पसंद नहीं थे। मैं चाहता था कि वह अपनी कप्तानी दिखाकर मुझे गलत साबित करें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।” कप्तानी में बाबर की कमजोरियों का उदाहरण देते हुए बख्त ने कहा कि उन्होंने हालिया टेस्ट श्रृंखला में आगा सलमान और इफ्तिखार अहमद का गेंद से उपयोग नहीं किया।
और पढ़िए –WPL 2023: प्लेऑफ में पहुंची यूपी वॉरियर्ज, ये दो टीमों पहले ही कर चुकी हैं क्वालिफाई
आगा सलमान का उपयोग नहीं किया
उन्होंने कहा- “मैं आपको एक हालिया उदाहरण देता हूं। आगा सलमान एक ऑफ स्पिनर हैं, बाबर ने उन्हें एक टेस्ट में केवल दो-तीन ओवर दिए। जबकि दूसरे मैच में उन्होंने उन्हें पूरे ओवर फेंकने दिए। उन्होंने इफ्तिखार का भी उपयोग नहीं किया।” बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने पांच टेस्ट गंवाए, एक जीता और 2022 में खेले गए 9 में से तीन मैच ड्रॉ रहे। वे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला हार गए।
बाबर स्क्रिप्टेड कप्तानी करते हैं
इसके साथ ही बख्त ने स्थिति के अनुसार निर्णय लेते हुए बाबर की कप्तानी के कौशल पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा- कई बार मुझे लगता है कि बाबर स्क्रिप्टेड कप्तानी करते हैं। वह योजना को कलमबद्ध करता है और उसके साथ जमीन पर उतरता है। यह बिल्कुल काम नहीं करता। क्रिकेट परिस्थितियों का खेल है। एक कप्तान होने के नाते आपको अलग-अलग परिस्थितियों में प्रतिक्रिया देने के लिए काफी स्मार्ट होना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप एक अच्छे कप्तान नहीं हैं।”
और पढ़िए –NZ vs SL: कप्तानी छोड़ना चाहते हैं दिमुथ करुणारत्ने, बताई बड़ी वजह
50 प्रतिशत में उसे सीखने की जरूरत है
उन्होंने कहा- “मैं आपको बता दूं, मुश्ताक अहमद हमारे कप्तान थे। वह अपने समय के महान ऑलराउंडरों में से एक वसीम राजा को विकेट दिलाने के लिए लाते थे। मुश्ताक ने कई बार वसीम का उपयोग किया और उन्होंने लंच से पहले टीम को सफलता दिलाई।” उन्होंने कहा- “बाबर 50 प्रतिशत कप्तान है और बाकी 50 प्रतिशत में उसे सीखने की जरूरत है।”
बाबर ने पाकिस्तान के लिए 2019 से 2022 तक 60 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 40 जीते और 21 हारे। बाबर ने ICC T20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल, ICC T20 विश्व कप 2022 के फाइनल और एशिया कप में भी पाकिस्तान टीम का नेतृत्व किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
8 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
18 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
24 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines