Babar Azam Shares Funny Moment with Young Azam Khan: पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। जारी सीरीज के लिए एक बार फिर से आजम खान को टीम में जगह मिली है। हालांकि, मैदान में उनका जलवा अबतक देखने को नहीं मिला है। पहले मुकाबले में वह 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरे मैच में उनके बल्ले से महज दो रन निकले। जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
आजम खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रही तीखी प्रतिक्रियाओं के बीच उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आजम खान और बाबर आजम एक साथ विकेट का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। मजेदार बात यह रही कि जब बाबर, आजम के पास गए तो उन्होंने एक लंबी छलांग लगाते उन्हें धक्का देने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें- बड़ी रोमांटिक है शोएब और सानिया के मिलने की कहानी, मलिक ने झोंक दी थी पूरी ताकत
इस दौरान आजम ने भी जंप करने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा वजन होने की वजह से वह ज्यादा ऊपर तक नहीं उछल पाए। यही वजह है कि कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आजम खान का वजन करीब एक क्विंटल के आस-पास है। जिसकी वजह से उन्हें आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ता है।
न्यूजीलैंड दौरे पर बाबर हिट, आजम फ्लॉप:
दो मुकाबलों के बाद बात करें दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में तो यहां बाबर आजम का बल्ला जमकर चल रहा है, लेकिन आजम खान रन के लिए जूझ रहे हैं। बाबर ने शुरूआती दोनों मुकाबले में अर्धशतक लगाया है। पहले टी20 मैच में उनके बल्ले से 35 गेंद में 57 रन की उम्दा अर्धशतकीय पारी निकली। इसके अलावा दूसरी पारी में वह 43 गेंद में 66 रन का योगदान देने में कामयाब रहे।
वहीं बात करें आजम खान के प्रदर्शन के बारे में तो उनका दोनों मुकाबले में बल्ला खामोश रहा। पहले टी20 मैच में वह छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 10 रन बनाने में कामयाब रहे। इसके अलावा दूसरे टी20 मुकाबले में वह महज दो रन बनाते हुए पवेलियन चलते बने।
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
14 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
57 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines