New Zealand Won by 46 Runs: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज (12 जनवरी) ऑकलैंड में खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम 46 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। इसके साथ ही कीवी ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा।
पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला:
ऑकलैंड में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी टॉस जीतने में कामयाब रहे। हालांकि, टॉस जीतने के बाद उन्होंने पहले मेजबान टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। मिले निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कीवी टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें- कौन तोड़ सकता है सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड? वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने बताया नाम
मैच के दौरान मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज डेरियल मिचेल का बल्ला जमकर चला। उन्होंने अपनी टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों का सामना किया। इस बीच 225.92 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 61 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके एवं चार बेहतरीन छक्के निकले।
180 रन पर सिमट गई पाकिस्तान:
न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रीन टीम 18 ओवरों में 180 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 57 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कुल 35 गेंदों का सामना किया। इस बीच छह चौके एवं दो छक्के लगाने में कामयाब रहे।
टिम साउथी ने बिखेरा जलवा:
न्यूजीलैंड की जीत में टिम साउथी का भी अहम योगदान रहा। ऑकलैंड में जहां दोनों टीमों के गेंदबाज काफी महंगे साबित हो रहे थे। वहीं साउथी ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 25 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाए। इस दौरान उनकी इकोनॉमी महज 6.25 की रही।
वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पहले टी20 मुकाबले में अब्बास अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवरों में 34 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा कैप्टन अफरीदी ने भी तीन सफलता प्राप्त की, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में 11.50 की इकोनॉमी से 46 रन खर्च कर दिए।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines