Azhar Ali: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 9 सितंबर से खेला जाएगा. अब तक खेले गए 2 मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा एक्शन लेते हुए टीम में कई बदलाव किए. इसके अलावा 7 खिलाड़ियों को भी बाहर कर दिया गया था. इसके बाद अजहर अली ने पाकिस्तानी चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद की आलोचना की है.
अजहर अली ने की आलोचना
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अजहर अली ने आकिब जावेद की आलोचना की. गार्जियन को दिए गए इंटरव्यू में अजहर ने कहा “पाकिस्तान में क्रिकेट को उचित देखभाल और एक ऐसे दृष्टिकोण की आवश्यकता है जो उस राष्ट्र को आशा दे सके जो क्रिकेट के प्रति उत्साह खोने की कगार पर है, अगर हम अपनी कमर नहीं कसते, तो हम लोगों को वापस नहीं ला पाएंगे. उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए, लेकिन हालात अच्छे नहीं हैं.”
आकिब जावेद को लेकर उन्होंने कहा आगे कहा “मेरे लिए किसी को परखने के लिए इतना ही काफी है. उसका हर फैसला उल्टा पड़ता है, और फिर वह कहता है: ‘यह मेरी गलती नहीं है. पहले खुद को देखो, और अगर तुम इस टीम को संभाल नहीं सकते, अगर तुम पाकिस्तान क्रिकेट में कोई बदलाव नहीं ला सकते, तो हट जाओ.”
बाबर आजम को मिली नसीहत
अजहर ने बाबर आजम को नसीहत दी है. उन्होंने कहा “शायद अभी पाकिस्तान की कप्तानी करने का यह सबसे बुरा समय है. मुझे लगता है कि उन्हें भी अपने विकल्पों पर विचार करना होगा. हर खिलाड़ी के प्रदर्शन में गिरावट आती है, लेकिन एक राष्ट्र के रूप में हम उनसे लगातार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते रहे, जिसके चलते उनकी आलोचना हुई.”
ये भी पढ़ें: केविन पीटरसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा पद
आकिब जावेद की हो रही आलोचना
इससे पहले पाकिस्तान टीम के कोच रहे जेसन गिलेस्पी ने भी आकिब की आलोचना की थी और यहां तक कह दिया था कि वह पैंट के हिसाब से अपने फैसले बदलते हैं. इसके अलावा पीसीबी ने सिलेक्शन कमेटी को इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान के चयन पर भी कारण बताओ नोटिस भेजा था.
पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच एक पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों के बड़े अंतर से हराया और सीरीज अपने नाम कर ली. इस मैच के बाद पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया. वहीं, दौरे पर हेड कोच की भूमिका निभा रहे सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल की भी छुट्टी कर दी गई. इसके बाद वनडे और टी-20 के हेड कोच माइक हेसन को टेस्ट टीम का कार्यवाहक हेड कोच बनाया गया.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी कप्तान को ICC ने दी सजा, भारत के खिलाफ इशारा करना पड़ गया महंगा
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
47 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines