Axar Patel Reaction on Rishabh Pant Accident: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट आज से करीब एक साल पहले 30 दिसंबर 2022 को हुआ था। यह ऐसा पल था जिसने पूरी क्रिकेट जगत को सदमें में डाल दिया था। क्रिकेट फैंस को आंखों देखे भरोसा नहीं हो रहा था कि उनका फेवरेट क्रिकेटर ऋषभ पंत जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। अब ऋषभ पंत पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और टीम में वापसी करने के लिए भी तैयार हो रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। इस कड़ी में भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने उस पल को बयां किया है, जब उसे पंत की एक्सीडेंट होने की खबर मिली थी।
ये भी पढ़ें:- Test Team: रोहित शर्मा और विराट कोहली बाहर! इन दो भारतीय स्टार को मिली खास टेस्ट टीम में एंट्री
दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया वीडियो
ऋषभ पंत और अक्षर पटेल दोनों स्टार खिलाड़ी हैं और अच्छे दोस्त भी हैं। हाल ही में दोनों खिलाड़ी आंध्र प्रदेश के तिरुपति में बालाजी मंदिर में पूजा करने गए थे। खिलाड़ी ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब जब ऋषभ पंत ठीक हो गए हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स ने 30 दिसंबर 2023 को यानी ठीक एक साल बाद अपने ट्विटर हैंडल पर एक 5 मिनट और 14 सेकंड का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अक्षर पटेल ने बताया कि जब उन्हें इस बात की खबर मिली थी की ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था, तब उनका रिएक्शन कैसा था।
ये भी पढ़ें:- South Africa ने चली बड़ी चाल, Test मैच से पहले बदल दी पूरी टीम, यहां देखें Squad
अक्षर ने पंत के एक्सीडेंट पर कैसा रिएक्ट किया था
अक्षर पटेल ने कहा कि जब मुझे पता चला कि ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ, तो मुझे लगा ये भाई तो गया। सभी मुझसे पंत के बारे में पूछने लगे थे, क्यों कि सभी को लग रहा था कि पंत ने आखिरी बार मुझसे ही बात की होगी। अक्षर ने कहा कि पंत की एक्सीडेंट से एक दिन पहले मैं पंत से बात करने वाला था, लेकिन बात नहीं कर पाया था। असकी अगली ही रात पंत का एक्सीडेंट हो गया था। अब पंत के ठीक होने से फैंस में खुशी की लहर दौड़ उठी है। फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी को पूरे एक साल के बाद खेलते देखने के लिए उत्सुक हैं।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines