Australia vs England 1st ODI : विश्वकप 2022 का खिताब जीतने वाली इंग्लैंड अब ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेल रही है। आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे एडिलेड में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई इंग्लैंड शुरुआत में थोड़ा डगमगाई, लेकिन डेविड मलान के शतक के दम पर वह टीम अच्छी स्थिति में है और 45 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत में शानदार पकड़ बनाई थी। पहले तेज गेंदबाज कमिंस और मिशेल स्टार्क ने मिलकर इंग्लैंड बैटर्स को काफी परेशान किया। फिर ऑलराउंडर मार्कस स्टायनिस ने जलवा दिखाया और खतरनाक इनस्विंग पर सैम विलिंग्स को बोल्ड कर दिया।
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: चीते की तरह झपटे एगर, आधे पिच पर खड़ा रह गया अंग्रेज बैटर, देखें कमाल का Run Out
Marcus Stoinis ने फेंकी शानदार इनस्विंग गेंद
Marcus Stoinis ऑस्ट्रेलिया के लिए 14वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सैम विलिंग्स को चलता किया। यह गेंद गिकर अंदर आई और गिल्लियां उड़ा दीं। बोल्ड होने के बाद विलिंग्स भी हैरान रह गए। उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ कि आखिर गेंद कैसे स्टंप के अंदर जा घुसी। सैम विलिंग ने 22 गेंद में 17 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए।
Marcus Stoinis ने फेंकी शानदार इनस्विंग गेंद
Marcus Stoinis ऑस्ट्रेलिया के लिए 14वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सैम विलिंग्स को चलता किया। यह गेंद गिकर अंदर आई और गिल्लियां उड़ा दीं। बोल्ड होने के बाद विलिंग्स भी हैरान रह गए। उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ कि आखिर गेंद कैसे स्टंप के अंदर जा घुसी। सैम विलिंग ने 22 गेंद में 17 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टॉयनिस, ऐश्टन ऐगर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जंपा
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, डाविड मलान, जेम्स विंस, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम डायसन, क्रिस जोर्डन, डेविड विली, ल्यूक वुड, ओली स्टोन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
42 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
49 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines